अनुभव आधारित छुट्टियों और डिजिटल बुकिंग में आई तेजी
मुंबई, (ट्रैवल पोस्ट) – थॉमस कुक (इंडिया) लिमिटेड और एसओटीसी ट्रैवल ने ‘इंडिया हॉलिडे रिपोर्ट 2025’ जारी की। यह रिपोर्ट 2,500 से अधिक भारतीय यात्रियों की राय पर आधारित है। रिपोर्ट बताती है कि भारतीय अब ज्यादा बार यात्रा कर रहे हैं और पहले से ज्यादा खर्च कर रहे हैं।
रिपोर्ट के खास बिंदु:
-
अधिक छुट्टियाँ: 85% लोग साल में 2 से 6 बार घूमना चाहते हैं।
-
अधिक खर्च: 84% लोग ट्रैवल बजट में 20–50% तक बढ़ोतरी करना चाहते हैं।
-
अनुभव को तरजीह: 75% यात्री अब खास अनुभवों वाली छुट्टियाँ पसंद करते हैं।
-
सोशल मीडिया का प्रभाव: 60% यात्रियों को फैसले लेने में सोशल मीडिया और OTT कंटेंट से मदद मिलती है।
-
थीम आधारित यात्रा: 26% को गैस्ट्रोनॉमी, 22% को इवेंट टूरिज्म और 19% को वेलनेस ट्रैवल पसंद है।
-
क्रूज़, सेल्फ-ड्राइव और ट्रेन ट्रिप: इन विकल्पों में यात्रियों की रुचि लगातार बढ़ रही है।
-
डिजिटल बुकिंग का चलन: 68% यात्री ऑनलाइन बुकिंग को प्राथमिकता देते हैं।
-
वीज़ा में आसानी: 44% यात्री वीज़ा-ऑन-अराइवल या ई-वीज़ा वाले देश पसंद करते हैं।
पसंदीदा गंतव्य:
-
अंतरराष्ट्रीय: यूरोप सबसे आगे है। जापान, कोरिया और मध्य एशिया भी लोकप्रिय हो रहे हैं।
-
घरेलू: कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड और उत्तर-पूर्व राज्यों में सबसे अधिक रुचि दिखी है।












