2025 Bulletin Visa released : 2025 वीज़ा बुलेटिन जारी, भारतीयों के लिए EB-5 और F2A वीज़ा में अहम बदलाव

2025 Bulletin Visa released

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

वॉशिंगटन (ट्रैवल पोस्ट) 2025 Bulletin Visa released : अमेरिका ने अक्टूबर 2025 के लिए वीजा बुलेटिन जारी किया है, जिसमें कारोबारी साल 2026 (1 अक्टूबर से शुरू) के लिए भारत के आवेदकों के लिए कई वीजा कैटेगरी में तारीखों में महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिले हैं. खास तौर पर EB-5 और F2A वीजा श्रेणियों में भारतीयों के लिए बड़ी प्रगति हुई है।

2025 Bulletin Visa released : निवेशकों के लिए ग्रीन कार्ड वाला EB-5 वीजा का भारत के लिए फाइनल एक्शन डेट (कट-ऑफ तारीख) लगभग 15 महीने आगे बढ़ी है। यह 15 नवंबर 2018 से बढ़कर 1 फरवरी 2021 हो गई है. इसका मतलब है कि जिनका प्रायोरिटी डेट इस तारीख से पहले है, वे अब वीजा के लिए पात्र हो सकते हैं।

फाइनल एक्शन डेट वह कट-ऑफ तारीख है, जिसका उपयोग अमेरिकी विदेश मंत्रालय यह तय करने के लिए करता है कि ग्रीन कार्ड या वीजा जारी किया जा सकता है या नहीं. अगर आपका प्रायोरिटी डेट फाइनल एक्शन डेट से पहले का है, तो आप वीजा के लिए पात्र हैं।

2025 Bulletin Visa released : बुलेटिन के अनुसार, कारोबारी साल 2026 के लिए परिवार आधारित वीजा की सीमा 2,26,000 है. जबकि, रोजगार आधारित वीजा की सीमा कम से कम 1,40,000 है। हर देश के लिए कुल परिवार और रोजगार आधारित वीजा की सीमा 7% यानी 25,620 है। डिपेंडेंट क्षेत्रों के लिए यह सीमा 2% यानी 7,320 है।

Travel Post
Author: Travel Post

Leave a Comment

और पढ़ें

Amritsar to Bangkok Direct Flight