Air India Express Freedom Offer : अब हवाई सफर 2000 रुपये से भी सस्ता, एयर इंडिया एक्सप्रेस ने दिया फ्रीडम सेल ऑफर

Air India Express Freedom Offer : देश की आजादी के 77 साल पूरे होने पर एयर इंडिया की ओर से सिर्फ 1947 रुपये में हवाई यात्रा का मौका मिल रहा है। एयर इंडिया एक्सप्रेस एयरलाइन ने फ्रीडम सेल ऑफर दिया है। इस ऑफर के तहत Xpress Lite फेयर तय किए गए हैं, जिसमें हवाई टिकट की शुरुआती कीमत 1947 रुपये है।

ऑफर 5 अगस्त से शुरू होगा और 30 सितंबर तक जारी रहेगा। ऑफर एयरलाइंस की 15 इंटरनेशनल और 32 डोमेस्टिक फ्लाइट्स के लिए है। एयरलाइंस की ऑफिशियल वेबसाइट पर लोग ऑनलाइन टिकट बुकिंग करा सकते हैं।

 

Air India Express Freedom Offer : एयरलाइंस ने दिल्ली-जयपुर, बेंगलुरू-गोवा, दिल्ली-ग्वालियर समेत कई फ्लाइट्स के लिए टिकट के किराये में छूट दी है। वहीं अगर लोग ऑनलाइन बुकिंग करते हैं तो एक्सक्लूसिव जीरो-चेक-इन बैगेज का एक्सेस भी मिलेगा। लोग एक्स्ट्रा चार्ज दिए बिना एक्स्ट्रा 3 किलो केबिन बैगेज की प्री-बुकिंग भी कर सकते हैं।

डोमेस्टिक फ्लाइट में 15 किलोग्राम के एक्स्ट्रा बैगेज का एक्सेस मिलेगा। इसके लिए एक हजार रुपये चेक-इन बैगेज देना होगा। इंटरनेशनल फ्लाइट में 20 किलोग्राम बैगेज ले जा सकेंगे। इसके लिए 1300 रुपये एक्स्ट्रा फीस देनी होगी। एयर इंडिया एक्सप्रेस का यह ऑफर लॉयल्टी मेंबर्स के लिए भी है। वरिष्ठ नागरिक, स्टूडेंट्स, SMEs, डॉक्टर, नर्स, सैनिक भी एयरलाइन के इस स्पेशल ऑफर का फायदा उठा सकते हैं।