Visa free Countries : दुनिया के ये देशों में आसान एंट्री कराता है भारतीय पासपोर्ट, करें वीजा मुक्त सफर

Visa free travel

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Visa free travel : दुनिया के देशों ने भारतीय पर्यटकों के लिए वीजा प्रक्रिया बेहद आसान कर दी है। भारतीय पासपोर्ट धारकों के लिए इन देशों की यात्रा प्रक्रिया बेहद आसान हो गई है। विदेश मंत्रालय के अनुसार मौजूदा समय में 16 देशों ने वीजा मुक्त एंट्री, 40 देशों ने वीजा ऑन अराइवल और 47 देशों ने ई-वीजा की शुरुआत कर दी है। जैसे-जैसे भारत की दूसरे देशों के साथ प्रगाढ़ता बढ़ रही है, वैसे-वैसे आसान वीजा सुविधाएं देने वाले देशों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है।

Visa free travel : इन देशों में मुक्त सफर

इसमें थाइलैंड, भूटान, हांगकांग, मालदीव, मारीशस प्रमुख रूप से शामिल हैं। कई देश ई-वीजा और वीजा ऑन अराइवल दोनों सुविधाएं दे रहे हैं। ई-वीजा की सुविधा देने वाले देशों में वियतनाम, रूस, यूएई, अजरबैजान, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, अर्जेंटीना, बहरीन, मलेशिया, न्यूजीलैंड, ओमान, सिंगापुर, दक्षिण कोरिया, ताइवान, युगांडा, उजबेकिस्तान आदि शामिल हैं। अराइवल वीजा सुविधा देने वाले देशों में फिजी, इंडोनेशिया, ईरान, जमाइका, जार्डन, नाइजीरिया, कतर, जिम्बाम्वे, ट्यूनेशिया आदि शामिल हैं। इनमें से कई देश ऐसे हैं जो ई-वीजा और अराइवल वीजा दोनों की सुविधा दे रहे हैं।

वीजा मुक्त, अराइवल वीजा या ई-वीजा की सुविधा जिन देशों ने प्रदान की है, वह मूलतः पर्यटक वीजा पर ही लागू होती है। इसमें 15 दिनों से लेकर अधिकतम तीन महीने तक देश में रुकने की अनुमति दी जाती है।

वीजा प्रक्रिया आसान होने से फायदा यह है कि दूतावास से नियमित वीजा लेने की प्रक्रिया में लगने वाला समय बच जाता है। ई-वीजा, अराइवल वीजा की प्रक्रिया आसान होती है। इसमें निर्धारित दस्तावेजों को या तो अपलोड करना होता है या अराइवल वीजा लेते समय पेश करना होता है जिसके आधार पर तत्काल वीजा मिल जाता है।

भारत भी अनेक देशों को ई-वीजा, अराइवल वीजा और वीजा मुक्त एंट्री दे रहा है। भारत करीब 170 देशों को ई वीजा, जापान, साउथ कोरिया, यूएई समेत कई देशों को वीजा ऑन अराइवल की सुविधा प्रदान कर रहा है।