Brazil Plane Crash : ब्राजील में बड़ा विमान हादसा, 62 लोगों के साथ गिरा प्लेन, कई घरों को भी पहुंचा नुकसान

Brazil Plane Crash

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Brazil Plane Crash : ब्राजील में एक बड़ा विमान हादसा देखने को मिला है। यहां साओ पाउलो के बाहरी इलाके में एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस विमान में 62 लोग सवार थे। सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबित ब्राजील की नागरिक सुरक्षा ने इसकी पुष्टि की है। यह भी कहा जा रहा है कि विमान क्रैश होने के कारण कई घरों को नुकसान हुआ है। ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डी सिल्वा ने एक्स पर एक वीडियों में लोगों से एक मिनट का मौन रखने को कहा।

उन्होंने एक्स पर कहा, ”मैं चाहूंगा कि हर कोई खड़ा हो ताकि हम एक मिनट का मौन रख सकें क्योंकि साउ पाउलो के विन्हेडो शहर में एक विमान क्रैश हो गया है। इस विमान में 58 यात्री और 4 चालक दल के सदस्य सवार थे और ऐसा प्रतीत हो रहा है कि इनमें से सभी मारे गए।’ प्लेन हादसे का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है। इसमें दिख रहा है कि प्लेन हवा में किसी कागज की तरह घूमते हुए गिर रहा है। जमीन पर इसके गिरने के बाद एक गाढ़ा काला धुआं आसमान में उठता हुआ दिखता है, जो दिखाता है कि हवाई जहाज के गिरते ही आग लग गई।

Brazil Plane Crash :

जिस जगह प्लेन गिरा है वह एक रिहायशी इलाका है। प्लेन एक पेड़ के करीब गिरा। प्लेन के गिरते ही वहां भी आग लग गई है। एक रिपोर्ट के मुताबिक यह एयरलाइन वोपास लिन्हास एरियास की ओर से संचालित किया जा रहा ATR-72 प्लेन था। यह विमान पराना राज्य के कास्कावेल से साओ पाउलो के गुआरुल्होस जा रहा था। साओ पाउलो फायर ब्रिगेड ने सोशल मीडिया पर विमान हादसे की पुष्टि की। साथ ही कहा कि उसने सात दल दुर्घटना वाली जगह पर भेजे हैं। विमान 17000 फुट की उंचाई पर था। दो मिनट के अंदर यह 4000 फुट नीचे गिरा

Travel Post
Author: Travel Post

Leave a Comment

और पढ़ें

Amritsar to Bangkok Direct Flight