Agra-Hyderabad Flight Starting : आगरा से अन्य शहरों के लिए हवाई उड़ानों के बेड़े में एक शहर हैदराबाद और जुड़ गया है। विमानन कंपनी इंडिगो ने 28 सितंबर से आगरा से हैदराबाद के लिए नई उड़ान की घोषणा की है। प्रो. बघेल ने बताया कि यह उड़ान सप्ताह में तीन दिन (मंगलवार, गुरुवार और शनिवार) को होगी। उड़ान का समय आगमन 16:05 बजे है। प्रस्थान 16:40 बजे रहेगा। विमान ए 320 में 186 यात्रियों के बैठने की क्षमता होगी।
Agra-Hyderabad Flight Starting : बता दें कि प्रो. बघेल ने नागरिक उड्डयन मंत्री से पिछली बार मुलाकात में कई उड़ानों को शुरू करने की चर्चा की थी। उन्होंने हैदराबाद का भी प्रस्ताव दिया था। जिस पर सहमति बन गई। वहीं, आगरा से गुवाहाटी वाया कोलकाता, आगरा से श्री नगर वाया जम्मू, आगरा से गोआ वाया मुम्बई, आगरा से सूरत फ़्लाइट चलाने के लिए कहा था। साथ ही मुम्बई की फ़्लाइट को रोज़ाना करने पर भी चर्चा हुई थी।












