Foreign Travel : विदेश यात्रा करने में भारतीय दुनिया में सबसे आगे हैं। 2008 से 2019 के बीच भारत ने इसमें सबसे ज्यादा 17% बढ़ोतरी हुई है। चीन ने 16%, अमेरिका ने 6% और बाकी दुनिया का औसत 4% रहा। स्किफ्ट रिसर्च की ‘स्टेट ऑफ ट्रैवल -2024′ नाम से आई ताजा रिपोर्ट में ये आंकड़े आए हैं।
भारतीय यात्री और विदेशी यात्रियों के मुकाबले विदेश यात्रा में अधिक खर्च करते है। इस मुकाबले में वो चाइनीज यात्रियों को भी पीछे छोड़ देते है और चाइनीज के मुकाबले दोगुना खर्च करते हैं। भारत से सऊदी अरब जाने वाले 2023 में 50% बढ़े। मार्च 24’ से अप्रैल 24 के बीच सऊदी के 13% होटलों में भारतीयों ने बुकिंग की। 2019 के मुकाबले यहां से अमेरिका जाने वालों की संख्या 52% बढ़ी।
Foreign Travel : भारतीय अपनी यात्रा के दौरान 71% खाने को, 65% मौसम को, 65% संस्कृति और 63% मुख्य आकर्षण को तरजीह देते हैं। 88% भारतीय ऐसे है जो विदेश यात्रा की टिकट पर डिस्काउंट मिलने से प्रभावित होते हैं। 84% भारतीय जब विदेश यात्रा करते है तो वो 5 स्टार होटल में रहना पसंद करते हैं। वहीं, देश के अन्दर 3 स्टार होटल उनकी पहली पसंद होता है। अगले 10 साल में सोलो ट्रेवल इंडस्ट्री में 212% तक ग्रोथ का अनुमान है। 483 अरब डॉलर से 1508 अरब डॉलर हो सकता है।
