Indigo Airline : इंडिगो ने गायब किया 45,000 रुपये के सामान वाला बैग, एयरलाइन ने दिया महज 2,450 का मुआवजा

Indigo Airlines

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Indigo Airline : इंडिगो एयरलाइन ने एक पैसेंजर का बैग खो दिया है, जिसमें 45,000 रुपये की कीमत के सामान थे। पैसेंजर ने इस संबंध में एयरलाइन से शिकायत की। एयरलाइन ने जवाब भी दिया और मुआवजा देने की भी बात कही, लेकिन जब मुआवजे की राशि यात्री को मालूम चली तो उसके होश उड़ गए। एयरलाइन ने 45,000 रुपये की कीमत के सामान वाले बैग खोने के एवज में 2,450 रुपये का मुआवजा देने की पेशकश की। पैसेंजर के बैग में 45,000 रुपये की कीमत के सामान के साथ पैन कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस जैसे अहम दस्तावेज भी थे।

असम के मोनिक शर्मा ने एक महीने पहले कोलकाता से गुवाहाटी के लिए इंडिगो की फ्लाइट ली थी। लेकिन यह मामला तब समाने आया जब एक्स पर मोनिक शर्मा के दोस्त रवि हांडा ने इस बारे में लिखा। हांडा ने लिखा कि इंडिगो ने मेरे दोस्त मोनिक शर्मा का सामान घरेलू उड़ान (कोलकाता-गुवाहाटी) में खो दिया। बैग में 45 हजार रुपये का सामान था, साथ ही ड्राइविंग लाइसेंस, पैन, आधार आदि जैसे महत्वपूर्ण कागजात भी थे।

Indigo Airline :

से कोलकाता एयरपोर्ट पर चेक इन किया गया था। यह कभी गुवाहाटी नहीं पहुंचा। यह बीच हवा में कैसे गायब हो सकता है? क्या विमान से बैग लीक हो रहा था? करीब एक महीने बाद – इंडिगो ने 2,450 रुपये का मुआवजा देने की पेशकश की है। यह हास्यास्पद है। सिर्फ बैग की कीमत इससे ज़्यादा होगी। जाहिर है, एक नियम है कि एयरलाइन बैग खोने पर अधिकतम 350 रुपये प्रति किलोग्राम का भुगतान करने के लिए जिम्मेदार है। यह सिर्फ जख्म पर नमक छिड़कने जैसा है। उन्होंने इंडिगो टीम से इस मामले को सुलझाने का आग्रह किया। एक कमेंट में हांडा ने कहा कि इंडिगो की सोशल मीडिया टीम के एक प्रतिनिधि ने उनसे संपर्क किया था और मामले को सुलझाने का वादा किया था।