Expensive Flight Tickets : आज हम आपको दुनिया के सबसे महंगे फ्लाइट टिकट के बारे में बता रहे है जब आप इतनी महंगी फ्लाइट में सफर करोगे तो आप अंदाजा लगा ही सकते है कि आपको इसमें कितनी सुविधाएं मिलेंगी। इस फ्लाइट में बैठने के बाद आपको राजा महराजाओं वाली फीलिंग आएगी। हम आपको इस फ्लाइट की कुछ जानकारी देते है-
किसी बिल्डिंग, होटल या टावर के टॉप फ्लोर को पेंटहाउस कहा जाता है। अगर यह पेंटहाउस आपको किसी फ्लाइट में मिल जाए तो इसका अनुभव कैसा रहेगा। जी हां दरअसल Etihad Airways की द रेसिडेंस फ्लाइट में आपको पेंटहाउस जैसा सुइट मिलता है।
सबसे महंगा प्लेन सुइट
द रेसिडेंस दुनिया का सबसे महंगा प्लेन सुइट है। इस फ्लाइट की जितनी कीमत है उसमें आप दो-तीन शानदार कारें खरीद सकते हैं।
टिकट 55.41 लाख रु
द रेसिडेंस की टिकट सबसे महंगी है इसकी टिकट की कीमत 55.41 लाख रु है। ये टिकट न्यू यॉर्क से अबू धाबी तक की है जो कि वन-वे टिकट की है।
Expensive Flight Tickets :
लग्जरी सुइट
द रेसिडेंस में आपको 123 वर्ग फुट का तीन कमरों वाला लग्जरी सुइट मिलता है, जिसमें 5 स्टार होटल की लग्जरी सुविधाएं होती है यह आसमान में बने पेंटहाउस जैसा है।
टीवी, लाउंजवियर और मिनी रेफ्रिजरेटर
इस फ्लाइट में आपके लिए और भी सुविधाएं है जैसे आपको पर्सनल बटलर, बड़ी स्क्रीन वाले टीवी, लाउंजवियर और मिनी रेफ्रिजरेटर यह सब चीजें होगी इसके साथ ही आपको डबल सोफा भी मिलेगा।
Etihad Airways की शुरुआत
Etihad Airways की शुरुआत 2003 में हुई थी। यह फ्लाइट इतनी महंगी है कि इसमें अमीर लोग ही सफर करते है। इसके बावजूद भी कंपनी हर हफ्ते 1000 से अधिक फ्लाइट ऑपरेट करती है।
Expensive Flight Tickets : जायद इंटरनेशनल एयरपोर्ट
इसकी फ्लाइट मध्य पूर्व, अफ्रीका, यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया और उत्तरी अमेरिका तक जाती हैं। इसका मेन बेस जायद इंटरनेशनल एयरपोर्ट है।
