IRCTC Tour Package : IRCTC करवाएगा तिरुपति बालाजी के दर्शन, जानिए इस टूर पैकेज के बारे में

IRCTC Tour Package

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

IRCTC Tour Package : भारत में बहुत सारे महत्वपूर्ण तीर्थ स्थान हैं, जो अलग अलग धर्मों को दर्शाते है। हर साल लाखों भक्त इन तीर्थ स्थानों के दर्शन करने आते है। दक्षिण भारत में भी बहुत सारे मंदिर है, जिसमें सबसे प्रसिद्ध मंदिरों में से एक तिरुपति बालाजी का मंदिर है। यह मंदिर पूरे देश में प्रसिद्ध है और दुनिया भर से लोग यहाँ दर्शन करने के लिए आते है यह मंदिर बहुत खूबसूरत भी है जो लोगों को आकर्षित करता है। यह मंदिर आंध्र प्रदेश के तिरुपति जिले के तिरुमाला शहर में स्थित है। यह मंदिर भगवान विष्णु के अवतार भगवान वेंकटेश्वर को समर्पित है।

IRCTC Tour Package : अगर आप तिरुपति बालाजी मंदिर दर्शन करने के लिए जाना चाहते है तो, IRCTC आपके लिए एक बेहतरीन ऑफर लेकर आया है। इस टूर पैकेज का नाम “ब्लिसफुल तिरुपति” है, जिसका पैकेज कोड WMA17 है। यह IRCTC पैकेज एक फ्लाइट-आधारित टूर है। इस टूर में आपको एक रात और दो दिन का समय लगेगा। यह टूर 31 अगस्त, 2024 को मुंबई से शुरू होगा। अगर आप अकेले यात्रा की योजना बना रहे है तो इसकी कीमत 17,700 है। दो यात्रियों के लिए 15,900 प्रति व्यक्ति है, और तीन यात्रियों के लिए 15,800 प्रति व्यक्ति है। टूर की ज्यादा जानकारी के लिए आप https://www.irctctourism.com/pacakage_description?packageCode=WMA17 पर विजिट कर सकते हैं।

Travel Post
Author: Travel Post

Leave a Comment

और पढ़ें

Amritsar to Bangkok Direct Flight