Unique Flights

नई दिल्ली (ट्रेवल पोस्ट) Unique Flights : दुनिया में एक ऐसी फ्लाइट है, जो यात्रियों को उनके डेस्टिनेशन तक सिर्फ 53 सेकंड में पहुंचा देती है। दुनिया के सबसे छोटे एयरलाइन सर्विस की सुविधा देने वाले जिस फ्लाइट की हम बात कर रहे हैं, वो ‘Loganair’ द्वारा ऑपरेट की जाती है, जो पिछले करीब 50 सालों से यहां सर्विस दे रही है। पूरी दुनिया में इस फ्लाइट की चर्चा होती है, क्योंकि ये मात्र 53 सेकंड में यात्रियों को उनके डेस्टिनेशन तक पहुंचा देती है।

53 सेकंड में कैसे सफर पूरा करते हैं ये एयरलाइन?

ये फ्लाइट 1.7 मील (2.7 किलोमीटर) की दूरी तय करती है। इस दूरी को तय करने में केवल 53 सेकंड लगते हैं। ये फ्लाइट स्कॉटलैंड (scotland) के 2 आइलैंड वेस्ट्रे और पापा वेस्ट्रे के बीच उड़ान भरती है।

इतने कम समय के लिए यहां क्यों उड़ान भरती है फ्लाइट

दरअसल इन दोनों आइलैंड वेस्ट्रे (Westray) और पापा वेस्ट्रे (Papa Westray) के बीच कोई पुल नहीं है। वहीं समुद्र का पानी नाव, फेरी चलाने लायक नहीं है। जिसके बाद स्कॉटलैंड की सरकार ने साल 1967 में दुनिया की सबसे छोटी कमर्शियल फ्लाइट शुरू की थी। आपको बता दें, यह आमतौर पर ये फ्लाइट लगभग 90 सेकंड में अपने डेस्टिनेशन तक पहुंच जाती है, लेकिन अगर मौसम साफ और हवाएं साथ दें, तो डेस्टिनेशन तक पहुंचने में 53 से 59 सेकंड यानी एक मिनट से भी कम समय लगता है।

Unique Flights : जानें- कैसी ये फ्लाइट सर्विस

1.7 मील (2.7 किलोमीटर) की दूरी तय करने के लिए इस फ्लाइट में कोई क्रू मेंबर नहीं होता है और न ही को- पायलट होता है। फ्लाइट में केवल एक पायलट होता है। इसी के साथ इस फ्लाइट में एक समय में सिर्फ 8 यात्री ही ट्रैवल कर सकते हैं। सामान्य परिस्थितियों में, दुनिया की सबसे छोटी कमर्शियल फ्लाइट 90 से 120 सेकंड के बीच अपने डेस्टिनेशन तक पहुंच जाती है, लेकिन मौसम की स्थिति बढ़िया रहे, तो सफर को केवल 53 सेकंड में पूरा किया जा सकता है।

जानें फ्लाइट का किराया

अगर आप भी दुनिया की सबसे छोटी एयरलाइन सर्विस के फ्लाइट में सफर करना चाहते हैं, तो आपको 1,866 से 4,941 रुपये तक खर्च पड़ सकते हैं। बता दें, सरकार वेस्ट्रे और पापा वेस्ट्रे में रहने वाले लोगों को सब्सिडी देती है, ऐसे में उनका किराया दुनिया भर के टूरिस्ट की तुलना में कम है। वहीं दोनों आइलैंड की जनसंख्या की बात करें, तो यहां 690 लोग रहते हैं, जिसमें वेस्ट्रे में लोगों की संख्या 4,941 और पापा वेस्ट्रे में लोगों की संख्या 90 है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *