Budget Travel Ideas : सस्ते में विदेश घूमने का प्लान कर रहे हैं तो ये है परफेक्ट जगह

Travel

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली (ट्रेवल पोस्ट) Budget Travel Ideas : हर साल 27 सितंबर को दुनियाभर में वर्ल्ड टूरिज्म डे मनाया जाता है। इसका उद्देश्य पर्यटन के सामाजिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक, और आर्थिक महत्व के प्रति लोगों को जागरूक करना है। यह एक ऐसा दिन है जब दुनिया भर में पर्यटन उद्योग को बढ़ावा देने और इसके महत्व को समझने के लिए लोगों में जागरूकता फैलाई जाती है।

वर्ल्ड टूरिज्म डे के मौके पर अगर आप विदेश घूमने का सपना देख रहे हैं लेकिन बजट की चिंता आपको रोक रही है, तो अब घबराने की जरूरत नहीं है। हम आपको एक ऐसे देश के बारे में बताने जा रहे हैं जहां 1 भारतीय रुपया लगभग 300 के बराबर है।

हम बात कर रहे हैं वियतनाम की, जो बजट ट्रैवलर्स के लिए एक परफेक्ट डेस्टिनेशन है। यहां आप कम खर्चे में भी शानदार ट्रिप का अनुभव कर सकते हैं। वियतनाम की मुद्रा वियतनामी डोंग (VND) है। 1 भारतीय रुपया करीब 294.05 वियतनामी डोंग के बराबर होता है।

इसका मतलब है कि अगर आप 1000 रुपये के साथ वियतनाम जाते हैं, तो वह करीब 294047 वियतनामी डोंग में बदल जाएगा। दिल्ली से वियतनाम की फ्लाइट दूरी लगभग 5-6 घंटे की है, और यहां घूमने का खर्च भी बहुत कम है।

Budget Travel Ideas

फ्लाइट की टिकट 12 से 15 हजार रुपये के बीच मिल जाती है, और वीजा के लिए लगभग 2 हजार रुपये का खर्च होता है। वियतनाम में एक सप्ताह की यात्रा के लिए आपको लगभग 7 से 15 हजार रुपये तक का खर्चा हो सकता है। इसमें रहने, खाने और स्थानीय ट्रांसपोर्टेशन के खर्चे शामिल हैं।

ट्रांसपोर्टेशन के लिए 3,000 रुपये तक का खर्च आएगा, और खाने-पीने के लिए 4,000 रुपये तक का बजट काफी होगा। वियतनाम में खाने-पीने के लिए कई बेहतरीन विकल्प हैं। आप यहां के खास बन्ह मी सैंडविच, फ़ो (Pho) नूडल सूप, और बन चा जैसे वियतनामी डिश का आनंद ले सकते हैं।

वियतनामी स्ट्रीट फूड काफी सस्ता है, और आपको हनोई की सड़कों पर 20,000 वियतनामी डोंग (लगभग 68 रुपये) में ही बन्ह मी सैंडविच या फ़ो का कटोरा मिल सकता है। अगर आपको भारतीय खाने का मन हो, तो ‘ज़ाइका’ नामक भारतीय रेस्टोरेंट में जा सकते हैं, जहां आपको घर जैसा स्वाद मिलेगा।

वियतनाम में एक से बढ़कर एक शानदार पर्यटन स्थल है। हालोंग बे, होई एन जैसे कई टूरिस्ट स्पॉट हैं जहां आप वक्त बिता सकते हैं। हालोंग बे को ‘बे ऑफ डिस्कडिंग ड्रैगन्स’ के रूप में भी जाना जाता है। साल 1994 में यूनेस्को ने इसे विश्व धरोहरों में शामिल किया था।

इसके अलावा आप हनोई घूम सकते हैं। इस शहर वियतनाम का पूरा इतिहास छिपा है। वहीं नॉर्थ में बसा गियांग पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है। प्राकृतिक सुंदरता के बीच मॉडर्न आर्किटेक्ट का मेलजोल है। यहां के सुनहरे पैगोडा, म्यूजियम और ट्रेडिशनल मार्केट आपका दिल जीत लेंगे।

इसके अलावा होई एन एशिया के सबसे पुराने शहरों में से एक है। इसे शांति प्रिय शहर माना जाता है। वहीं हा गियांग की खूबसूरती पर्यटकों को अपनी ओर खींच लेती है। यहां आप हो ची मिन्ह समाधि, वेस्ट लेक, होन कीम झील और होआ लो जेल देख सकते हैं। यहां अगरबत्ती बनाने वाला गांव भी देखने लायक है।

Travel Post
Author: Travel Post

Leave a Comment

और पढ़ें

Amritsar to Bangkok Direct Flight