October Travel Destination : अक्तूबर में परिवार संग घूमने के लिए बेस्ट हैं ये जगह, कम पैसों में बनाए प्लान

October Travel Destination

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली (ट्रेवल पोस्ट) October Travel Destination : अक्तूबर महीना घूमने के लिए सबसे उपयुक्त हो सकता है। इस मौसम में न तो बहुत अधिक गर्मी होती है और न ही सर्दी। बारिश भी न के बराबर होती है। इस महीने दशहरा, करवा चौथ और दीपावली मनाई जा रही है। ऐसे में परिवार संग घूमने के लिए छुट्टियां भी मिल सकती हैं। भारत की कुछ जगह ऐसी है जहां इस मौसम में घूमने में आपको आनंद ही आनंद मिलेगा। अक्तूबर के महीने में देश की इन जगहों पर परिवार संग घूमने की योजना बनाएं-

अरुणाचल प्रदेश का जीरो

अरुणाचल प्रदेश का ज़ीरो शहर अक्तूबर में खूबसूरती की एक अलग ही चादर ओढ़े होता है। अगर आप शांति और सुकून की तलाश कर रहे हैं तो आप यहां घूमने जा सकते हैं। अगर आपको वादियां पसंद हैं तो आपको यहां पहाड़, हरियाली और मन मोहने वाले नजारे देखने को मिलेंगे। इसके साथ ही यहां की संस्कृति को भी जानने और समझने का मौका मिलेगा। अगर आप जीरो शहर घूमने की योजना बना रहे हैं तो आसपास की जगहों पर भी जरूर जाएं। जीरो में मशहूर व्यू पॉइंट है, जहां से पूरे ज़ीरो शहर का बहुत ही सुंदर नजारा देखने को मिलता है। इसके साथ ही यहां पास ही टैली घाटी फॉरेस्ट वाइल्ड लाइफ, मेघना गुफा मंदिर और सिद्धेश्वर नाथ मंदिर है।

सिक्किम का लाचेन

लाचेन एक बहुत ही खूबसूरत जगह है। इस शहर के चारों ओर बर्फीली घाटियां हैं। यहां की प्राकृतिक सुंदरता आपका मन मोहने के लिए काफी है। यहां आप अपने दोस्तों के साथ या अपने परिवार के साथ जा सकते हैं। लाचेन की वादियां देख कर आपको शांति और सुकून मिलेगा। आप अगर लाचेन आए हैं तो थांगु घाटी, चोपता घाटी,लाचेन मठ और गुरुडोंगमार लेक जरूर घूमने जाएं।

October Travel Destination

राजस्थान का नीमराना

राजस्थान का नीमराना दिल्ली से लगभग 122 किलोमीटर की दूरी पर है। यह एक ऐतिहासिक नगर है। यहां आप उतनी ही भव्यता देखेंगे जितनी आप जोधपुर, जयपुर और उदयपुर में देखते हैं। नीमराना में विदेशी पर्यटक भी आना पसंद करते हैं। नीमराना फोर्ट, बावड़ी, केसरोली फोर्ट, पांडुपोल, विराटनगर जैसी जगहों की सैर कर सकते हैं।
मेघालय का शिलांगअक्तूबर के महीने में सफर के लिए मेघालय का शिलांग बहुत ही खूबसूरत जगह है। मेघालय की यह सबसे खूबसूरत जगह चारों तरफ से पहाड़ों से घिरी है। यहां आपको ज्यादा चलना नहीं पड़ेगा और यहां के खूबसूरत पहाड़ ,चारों तरफ दिखते बादल, पाइन के लंबे पेड़, सुंदर वादियां इस जगह को अधिक आकर्षक बनाती हैं।

उतराखंड का नैनीताल

उतराखंड नैनीताल हिलस्टेशन के बारे में कौन नहीं जनता। नैनीताल को सबसे ज्यादा ताल माना जाता है और इसे झीलों का शहर भी कहा जाता है। नैनीताल चारों तरफ बर्फ से ढकी पहाड़ियों से घिरा है। नैनीताल परिवार के साथ घूमने के लिए एक बजट फ्रेंडली हिल स्टेशन भी है। दिल्ली या आसपास के शहरों में रहने वाले दो दिन की ट्रिप के लिए नैनीताल यात्रा पर जा सकते हैं।

Travel Post
Author: Travel Post

Leave a Comment

और पढ़ें

Amritsar to Bangkok Direct Flight