Kullu-Jaipur Flight : कुल्लू-जयपुर हवाई सेवा शुरू, अब मात्र इतने रुपए में होगा सफर

Foreign Travellers Data

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कुल्लू (ट्रेवल पोस्ट) Kullu-Jaipur Flight : हिमाचल प्रदेश के कुल्लू के भुंतर एयरपोर्ट से अब जयपुर के लिए हवाई सेवा शुरू हुई है. इस हवाई सेवा के शुरू होने पर पहले दिन जयपुर से कुल्लू के लिए 56 यात्री पहुंचे, जबकि कुल्लू से जयपुर के लिए 21 लोग रवाना हुए. इस यात्रा के शुरू होने से अब पर्यटन कारोबार को भी बढ़ावा मिलेगा. अब कुल्लू से 4 राज्यों के लिए सीधे हवाई सेवा लोगों को मिलेगी. इस फ्लाइट के शुरू होने से पहले लोगों को टैक्सी के जरिए जयपुर जाना पड़ता था, जहां टैक्सी का किराया 35,000 तक रहता था. अब फ्लाइट शुरू होने से लोगों को सहूलियत मिलेगी.

किस दिन चलेगी कुल्लू से जयपुर की फ्लाइट

कुल्लू से जयपुर की फ्लाइट हफ्ते के 2 दिन उड़ान भरा करेगी. यह सोमवार और बुधवार को जयपुर से कुल्लू और कुल्लू से जयपुर जाया करेगी. इस फ्लाइट का किराया मात्र 2500 रुपए रखा गया है. पहले दिन पर 56 यात्री कुल्लू पहुंचे और 21 लोगों ने जयपुर का सफर तय किया.

Kullu-Jaipur Flight : किन राज्यों के लिए है फ्लाइट सेवा

भुंतर के एयरपोर्ट से 4 राज्यों के लिए डायरेक्ट फ्लाइट की सुविधा है, जिससे यहां आने वाले पर्यटकों को कुल्लू पहुंचने में आसानी होगी. अभी कुल्लू से दिल्ली, अमृतसर, देहरादून के लिए फ्लाइट चल रही थी, लेकिन अब राजस्थान के जयपुर के लिए भी डायरेक्ट फ्लाइट की सेवा शुरू हो गई है. यहां एलायंस एयर का 71 सीटर विमान हफ्ते में 2 दिन उड़ान भरेगा.

और पढ़ें

Amritsar to Bangkok Direct Flight