नई दिल्ली (ट्रेवल पोस्ट) Travel News : भारतीय नागरिकों के लिए अंतरराष्ट्रीय यात्रा अब पहले से अधिक सुगम हो गई है। भारतीय पासपोर्ट धारकों को 124 देशों में यात्रा के लिए वीजा प्रक्रिया में काफी राहत दी गई है। इन देशों में ई-वीजा, वीजा ऑन अराइवल, और वीजा फ्री जैसी सुविधाएं दी जा रही हैं, जिससे वीजा प्राप्त करना अब केवल कुछ ही मिनटों का काम है।
वीजा प्रक्रिया में मिली बड़ी राहत
वीजा प्रणाली के सरल होने से अब नागरिकों को वीजा केंद्रों के चक्कर लगाने या लंबी प्रक्रियाओं से गुजरने की जरूरत नहीं पड़ेगी। वीजा ऑन अराइवल वाले देशों में पहुंचने पर ही वीजा प्राप्त किया जा सकता है। वहीं, वीजा मुक्त देशों में यात्रा करने पर वीजा शुल्क का खर्च भी बचाया जा सकता है। इस बदलाव से अंतरराष्ट्रीय यात्राएं न केवल सस्ती, बल्कि काफी आसान भी हो गई हैं।
58 देशों में ई-वीजा सुविधा
अब भारतीय नागरिक निम्नलिखित 58 देशों में ई-वीजा के जरिए आसानी से वीजा प्राप्त कर सकते हैं:
अल्बानिया, अंगोला, एंटीगुआ और बरबूडा, अर्जेंटीना, आर्मेनिया, ऑस्ट्रेलिया, अजरबैजान, बहरीन, बेनिन, बोत्सवाना, बुर्किना फासो, कैमरून, चिली, कोटे डी आइवर, जिबूती, मिस्र, इथियोपिया, गैबॉन, जॉर्जिया, गिनी, हांगकांग, इंडोनेशिया, जापान, जॉर्डन, कजाकिस्तान, केन्या, किर्गिस्तान, लाओस, मलावी, मलेशिया, मोल्दोवा, मंगोलिया, मोरक्को, मोजाम्बिक, म्यांमार, नामीबिया, न्यूजीलैंड, ओमान, फिलीपींस, गिनी गणराज्य, रूस, साओ टोम और प्रिंसिपे, सिंगापुर, दक्षिण सूडान, श्रीलंका, सूरीनाम, सीरिया, ताइवान, ताजिकिस्तान, तंजानिया, टोगो, त्रिनिदाद और टोबैगो, तुर्की, यूएई, युगांडा, उज्बेकिस्तान, वियतनाम और जाम्बिया।
Travel News : 26 देशों में वीजा फ्री यात्रा की सुविधा
ये 26 देश भारतीय नागरिकों को बिना वीजा के यात्रा की सुविधा दे रहे हैं:
थाईलैंड, भूटान, नेपाल, मॉरीशस, मलेशिया, केन्या, ईरान, अंगोला, बारबाडोस, डोमिनिका, अल सल्वाडोर, फिजी, गाम्बिया, ग्रेनाडा, हैती, जमैका, कजाकिस्तान, किरिबाती, मकाऊ, माइक्रोनेशिया, फिलिस्तीनी क्षेत्र, सेंट किट्स और नेविस, सेनेगल, सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइंस, त्रिनिदाद और टोबैगो, सेशल्स, और सर्बिया।
40 देशों में वीजा ऑन अराइवल की सुविधा
भारतीय यात्री निम्नलिखित 40 देशों में वीजा ऑन अराइवल सुविधा का लाभ उठा सकते हैं:
कतर, डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (डीआरसी), सेंट डेनिस (रीयूनियन द्वीप), सेंट लुसिया, सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइंस, सऊदी अरब, सिएरा लियोन, दक्षिण सूडान, श्रीलंका, सेंट किट्स और नेविस, तंजानिया, थाईलैंड, जिम्बाब्वे, अंगोला, एंटीगुआ और बरबूडा, बहरीन, बारबाडोस, बुरुंडी, मध्य अफ्रीकी गणराज्य, केप वर्डे, जिबूती, मिस्र, इरिट्रिया, फिजी, गैबॉन, घाना, गिनी बिसाऊ, हैती, इंडोनेशिया, ईरान, जमैका, जॉर्डन, लाओस, मैडागास्कर, मॉरिटानिया, मॉरीशस, मंगोलिया, म्यांमार, नाइजीरिया और ओमान।
विदेश यात्रा अब सुलभ और किफायती
ई-वीजा, वीजा फ्री, और वीजा ऑन अराइवल जैसी सुविधाओं ने भारतीय नागरिकों के लिए विदेश यात्रा को न केवल आसान, बल्कि अधिक सुलभ और किफायती बना दिया है। इन सुविधाओं का लाभ उठाकर अब अधिक से अधिक भारतीय दुनिया के कोने-कोने में यात्रा का आनंद उठा सकते हैं।
