International Travel Tip : अंतरराष्ट्रीय यात्रा के दौरान बैग में न रखें ये पांच चीजें, वरना हो सकती है जेल

International Travel Tip

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Do not keep these five things in your bag during an international trip, otherwise, you may face jail

नई दिल्ली (ट्रैवल पोस्ट) International Travel Tips : घूमने के फिरने के शौकीन लोग अक्सर नई जगह की तलाश में रहते हैं। देश घूमने के बाद कई लोगों का सपना होता है कि वह इंटरनेशनल ट्रिप पर जाएं। विदेशों में कई ऐसी बेहतरीन जगह हैं जिन्हें देखकर आपको सुकून और शांति का अहसास होगा। इस तरह की जगहों पर जाने से मन को काफी अच्छा लगता है।

इससे मानसिक तनाव भी कम होता है। लेकिन विदेश की यात्रा करने के दौरान पैकिंग सबसे अहम हिस्सा होता है। जब भी आप किसी दूसरे देश जाते हैं तो आपको बैग में क्या रखना है और क्या नहीं इसके बारे में जानकारी होनी चाहिए। अक्सर जानकारी के अभाव की वजह से हम मुसीबत में फंस सकते हैं। आइए, जानते हैं इंटरनेशनल ट्रिप पर जाते समय बैग में क्या चीजें नहीं रखी जानी चाहिए।

कीला हथियार

विदेश यात्रा के दौरान बैग में किसी भी तरह का नुकीला हथियार और बारूद को ले जाना बैन है। सभी देशों में इस पर प्रतिबंध लगाया गया है। अगर आप गोला बारूद के साथ पकड़े जाते हैं तो आपको अवैध हथियार की तस्करी के जुर्म में उम्रकैद हो सकती है।

पौधे या जीवित प्राणी

बैग में किसी भी तरह का जीवित प्राणी और पौधे एक देश से दूसरे देश में ले जाने पर पाबंदी है। इसके लिए आपको विशेष अनुमति लेनी पड़ेगी। इस तरह के सामान के साथ अगर आप पकड़े जाते हैं तो आपको जुर्माना और अन्य परिणामों का सामना करना पड़ सकता है।

सांस्कृतिक और ऐतिहासिक वस्तुएं

विदेश ट्रिप पर जाने से पहले इस बात का ध्यान रखें कि किसी भी देश से जुड़ी संस्कृति और ऐतिहासिक वस्तुओं को नहीं ले जा सकते हैं। इस तरह की वस्तुओं के साथ अगर आप पकड़े जाते हैं तो जुर्माना या दुष्परिणामों का सामना करना पड़ सकता है।

अवैध सामग्री

इंटरनेशनल ट्रिप पर जाने से पहले अपने बैग को सावधानी से पैक करें। अगर आपके सामान में कोई अवैध जैसे चोरी की वस्तु है जिसे आप दूसरे देश ले जा रहे हैं, तो सावधान हो जाएं। इस तरह की अवैध वस्तुएं एक देश से दूसरे देश ले जाने पर पाबंदी है। अगर आप पकड़े जाते हैं तो इसके लिए जुर्माना और अन्य दंड हो सकते हैं। इस तरह की चीजों को बैग में नहीं ले जा सकते हैं।

नशीली दवाएं

अगर आपके बैग में नशीली दवाएं हैं तो इन्हें ले जाना खतरनाक हो सकता है। इस तरह की चीजों को इंटरनेशनल ट्रिप पर ले जाना बैन है। अगर आपके पास इस तरह की चीजें पकड़ी जाती हैं तो आपको गंभीर परिणामों का सामना करना पड़ सकता है। बैग स्कैन करते समय दवाइयां पकड़े जाने पर आपसे घंटे तक पूछताछ की जा सकती है।

 

Travel Post
Author: Travel Post

Leave a Comment

और पढ़ें

Amritsar to Bangkok Direct Flight