Mahakumbh Mela : एक ही दिन में महाकुंभ कैसे घूमें, जानें पूरा ट्रिप का प्लान

MahaKumbh Mela 2025,

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

How to visit Mahakumbh in a single day, know the complete trip plan

प्रयागराज (ट्रैवल पोस्ट) Mahakumbh Mela : अगर आप भी महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाने जा रहे हैं, तो आप एक ही दिन में प्रयागराज कैसे घूमें, आइए आपको बताते हैं। किन जगहों पर घूमने जा सकते हैं, चलिए आपको बताते है। इस समय प्रयागराज में महाकुंभ मेला लगा हुआ है। कहा जा रहा है कि इस बार कुंभ में 40 करोड़ से ज्यादा लोग आस्था की डुबकी लगाने वाले हैं।
सबसे पहले संगम घाट से दिन की शुरुआत करें

संगम नगरी प्रयागराज में तीन पवित्र नदियां गंगा, यमुना और सरस्वती का संगम है। संगम घाट को तीन नदियों के संगम त्रिवेणी संगम माना जाता है। वैसे सरस्वती नदीं एक प्राचीन नदी है, जो अब लुत्फ हो चुकी है। ऋग्वेद के अनुसार, जो श्रद्धालु घाट में स्नान करते हैं वे अपने पापों से मुक्त हो जाते हैं।

बोटिंग कर सकते हैं

MahaKumbh Mela 2025,

संगम में डुबकी लगाने के बाद आप बोटिंग कर सकते हैं। यदि आप दोनों नदियों के संगम को देखना चाहते हैं, तो आप बोटिंग का मजा ले सकते हैं।

MahaKumbh Mela 2025,

बड़े हनुमान जी के दर्शन – प्रयागराज के इस मंदिर में हनुमान जी री विचित्र प्रतिमा दक्षिणाभिमुखी और 20 फीट लंबी है। प्रयागराज में इनको बड़े हनुमानजी के नाम से जाना जाता है। यहां पर आने वाले भक्तों की सभी मनोकामनाएं बजरंगबली पूर्ण करते हैं।

MahaKumbh Mela 2025,

श्री शंकर विमान मंडपम – प्रयागराज का यह मंदिर सबसे सुंदर है। मंदिर में मौजूद हर एक मंजिला अलग-अलग देवी-देवताओं को समर्पित है। मंदिर की दीवारों को देवी-देवताओं की चित्र और रामायण के चित्र मौजूद है।

नैनी ब्रिज – सुंदर व्यू और फोटोग्राफी के शौकीन लोग इस नैनी ब्रिज पर जरुर जाएं। इस ब्रिज को नया ब्रिज भी कहा जाता है।

MahaKumbh Mela 2025,

शिवालय पार्क- यह पार्क बेहद सुंदर है, यहां पर अलग-अलग राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की कला , संस्कृति और सभ्यता एक साथ देखने को मिल रहा है। शिवालय पार्क में 12 ज्योतिर्लिंग, समुद्र मंथन, नदी स्ट्रेचू देख सकते हैं।

श्री नागवासुकी मंदिर- अगर आप महाकुंभ में जा रहे हैं, तो हर श्रद्धालु और तीर्थयात्री की यात्रा तब तक अधूरी मानी जाएगी। इसलिए नागवासुकी का दर्शन करना भी जरुरी है। आप इस मंदिर में जरुर जाएं।

Travel Post
Author: Travel Post

Leave a Comment

और पढ़ें

Amritsar to Bangkok Direct Flight