How many colours are there in an Indian passport, and what are their characteristics?
नई दिल्ली (ट्रैवल पोस्ट) Indian Passport News : पासपोर्ट किसी व्यक्ति की एक वैध पहचान पत्र होता है। साथ ही यह अंतरराष्ट्रीय यात्रा करने के लिए जरूरी दस्तावेज है। पासपोर्ट के बिना किसी देश में प्रवेश नहीं किया जा सकता। अगर आपको किसी अन्य देश में जाना है तो सबसे पहले पासपोर्ट और फिर उस देश के वीजा की जरूरत होगी।
भारतीय पासपोर्ट दुनिया के सबसे ताकतवर पासपोर्ट की लिस्ट में शामिल है। साल 2025 में, हैनली पासपोर्ट इंडेक्स के मुताबिक, भारतीय पासपोर्ट दुनिया में 85वें नंबर पर था। इस रैंकिंग में देशों को उनकी वीजा-मुक्त पहुंच के आधार पर आंका जाता है। भारतीय पासपोर्ट के जरिए 57 देशों में वीजा फ्री यात्रा की जा सकती है। वहीं, कुछ देशों में भारतीयों के लिए वीजा ऑन अराइवल की सुविधा भी दी जाती है।
भारत सरकार नीला, मरून, सफेद और नारंगी रंग के पासपोर्ट जारी करती है। जानते हैं कि किस रंग का पासपोर्ट किसके लिए जारी किया जाता है और उस पर क्या सुविधाएं मिलती हैं? भारत सरकार नीले रंग का पासपोर्ट देश के आम नागरिकों के लिए जारी करती है।
वहीं, सफेद रंग का पासपोर्ट सरकारी कामकाज से विदेश जाने वालों को मिलता है। इसके अलावा इंडियन डिप्लोमेट्स और वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों के लिए मरून पासपोर्ट जारी किया जाता है। कम पढ़े लोगों और श्रमिक के तौर पर विदेश जाने वालों के लिए नारंगी रंग का पासपोर्ट जारी किया जाता है। पासपोर्ट को आईडेंटिटी का सबसे सटीक दस्तावेज माना जाता है। क्योंकि इसे केंद्र सरकार लंबी प्रक्रिया के बाद जारी करती है, इसमें तमाम तरह के वैरिफिकेशन होते हैं। पासपोर्ट जारी होने के बाद भारतीय नागरिक उस पर किसी भी देश का वीजा लगवाकर यात्रा कर सकता है।
