Three flights to Delhi : दिल्ली के लिए तीन उड़ानें एक-एक घंटे की देरी से रवाना हुई

Three flights to Delhi

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Three flights to Delhi took off with a delay of one hour each

दरभंगा (ट्रैवल पोस्ट) Three flights to Delhi : दरभंगा-दिल्ली रूट पर विमानों के परिचालन में देरी से यात्रियों को काफी परेशानी हुई। जानकारी के अनुसार मंगलवार को यहां से तीन जहाज दिल्ली के लिये रवाना हुआ। सभी जहाज करीब एक-एक घंटे विलंब से टेक ऑफ किया। बताया गया कि सुबह 11.30 बजे प्रस्थान करने वाला विमान दोपहर 12.18 बजे यहां से रवाना किया।

दोपहर 12.50 बजे उड़ान भरने वाला जहाज दोपहर 01.41 बजे यात्रियों को लेकर रवाना हुआ। वहीं शाम 04.35 बजे दिल्ली जाने वाली फ्लाइट करीब 05.28 बजे टेक ऑफ किया। स्पाइसजेट की ओर से मुंबई रूट पर संचालित एकलौते विमान की सेवा रद्द कर दी गयी। यात्रियों को यात्रा स्थगित करनी पड़ी। आपात स्थिति में यात्रा करने वाले लोगों को पटना से सेवा लेनी पड़ी।

महज 10 विमानों की हुई आवाजाही

मंगलवार को दरभंगा से केवल तीन रूटों पर विमान सेवा संचालित की गयी। इसमें दिल्ली, कोलकाता व हैदराबाद रूट शामिल रहा। दिल्ली रूट पर सबसे अधिक छह विमान उड़े, कोलकाता व हैदराबाद हवाई मार्ग पर दो- दो यानी चार फ्लाइट की सर्विस दी गयी। इस प्रकार आज यहां से केवल 10 जहाज का आना- जाना हुआ। विदित हो कि दरभंगा से पांच रूटों पर उड़ान सेवा संचालित है. इसमें दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, कोलकाता व हैदराबाद रूट शामिल है. बेंगलुरू रूट पर पूर्व से ही विमान सेवा ठप है. सोमवार को 14 विमानों में 1932 लोगों ने सफर किया था.

Travel Post
Author: Travel Post

Leave a Comment

और पढ़ें

Amritsar to Bangkok Direct Flight