Strong winds halted flights : तेज हवाओं के कारण उड़ानें रुकीं, कुल 113 उड़ानों पर मौसम का असर

Strong winds halted flights, resulting in weather breaks on a total of 113 flights

नई दिल्ली (ट्रैवल पोस्ट) Strong winds halted flights : दिल्‍ली समेत देश के तमाम हिस्‍सों में शुक्रवार को ने करवट ले ली है। सुबह से ही तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हुई, जिससे मौसम सुहावना हो गया है और तापमान में तो गिरावट आई है। हालांकि सुबह-सुबह मौसम में हुए इस बदलाव ने आम जन-जीवन पर भी असर डाला है।

एक तरफ ऑफिस जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा, तो वहीं मौसम का असर तमाम उड़ानों पर भी पड़ा। इसके कारण कई फ्लाइट्स देरी ने देरी से उड़ान भरी, वहीं कई के रूट डायवर्ट किए गए। स्थितियों को देखते हुए दिल्‍ली एयरपोर्ट प्रशासन ने यात्रियों के लिए एडवायजरी जारी की है।