Why did Saudi Arabia impose a visa ban on 14 countries, including India and Pakista?n
रियाद (ट्रैवल पोस्ट) Saudi Arabia impose a visa Ban : सऊदी अरब ने 14 देशों के नागरिकों के लिए वीजा पर अस्थायी बैन लगा दिया है। सऊदी सरकार का यह बैन बिजनेस और फैमिली वीजा के अलावा उमराह वीजा पर भी लागू होगा।
वीजा पर टेम्परेरी बैन का यह फैसला बिना रजिस्ट्रेशन के लोगों को हज में शामिल होने से रोकने के लिए है। यह प्रतिबंध मध्य जून यानी इस साल का हज पूरा होने तक जारी रहेगा। सऊदी अधिकारियों ने बताया कि उमराह वीजा के लिए विदेशी 13 अप्रैल तक ही आ सकते हैं। इसके बाद उमराह वीजा नहीं दिए जाएंगे।
सऊदी अरब ने 14 देशों के लिए अस्थायी वीजा बैन लगाया है। इन देशों में पाकिस्तान, भारत, बांग्लादेश, मिस्र, इंडोनेशिया, इराक, नाइजीरिया, जॉर्डन, अल्जीरिया, सूडान, इथियोपिया, ट्यूनीशिया और यमन शामिल हैं।

Author: Travel Post
Post Views: 232