नई दिल्ली (ट्रैवल पोस्ट) 30 days visa free to Indian : पलाऊ नाम का एक छोटा-सा देश, जो समुंदर के बीच माइक्रोनेशिया में बसा है, अब भारतीय नागरिकों को 30 दिन तक बिना वीजा के घूमने की अनुमति दे रहा है। ये फैसला टूरिज्म बढ़ाने और भारत से रिश्ते मजबूत करने के लिए लिया गया है। पलाऊ अपनी साफ-सुथरी समुंदर की दुनिया, रंग-बिराली मछलियों और पुराने ऐतिहासिक स्थलों के लिए मशहूर है।
अभी तक आप कई देशों के बारे में सुन रहे होंगे कि फला देश भारतीयों को फ्री वीजा ऑफर कर रहा है, मतलब आप इन जगहों पर पासपोर्ट के साथ और कुछ जरूरी डॉक्युमेंट्स के साथ सफर कर सकते हैं। लेकिन अब इस देश की लिस्ट में एक और देश भी जुड़ चुका है। रिपोर्ट के मुताबिक, पर्यटन को बढ़ावा देने और भारत से रिश्ते मजबूत करने के लिए पलाऊ नाम के देश ने भारतीय नागरिकों को 30 दिन तक वीजा फ्री एंट्री देने की घोषणा की है। ये जगह खासकर उन लोगों के लिए है जो प्राकृतिक और शांत माहौल में घूमना पसंद करते हैं। ये खबर फिलीपींस की वीजा फ्री एंट्री की घोषणा के कुछ बाद आई है। चलिए आपको इस देश के बारे में बताते हैं।
पालाउ एक छोटा-सा खूबसूरत द्वीप देश है जो प्रशांत महासागर में माइक्रोनेशिया क्षेत्र में बसा है। यह जगह अपनी साफ-सुथरी नीली समुद्री पानी, हरे-भरे जंगलों और समुंदर की खूबसूरत दुनिया के लिए मशहूर है। यहां आपको जमीन और पानी दोनों में दूसरे विश्व युद्ध से जुड़े कई निशान देखने को मिलेंगे, जो इतिहास और रोमांच पसंद करने वालों को खूब पसंद आते हैं।
