नई दिल्ली (ट्रैवल पोस्ट) Why did Air India flight return to Hong Kong : सोमवार को हांगकांग से दिल्ली आर ही एअर इंडिया की फ्लाइट वापस लौट गई। इसके अलावा लखनऊ में एक विदेश विमान से घुआं निकलता दिखाई दिया जबकि हैदराबाद आने वाली लुफ्थांसा एयरलाइंस की एक फ्लाइट को बम की धमकी की वजह से वापस जाना पड़ा।
Why did Air India flight return to Hong Kong : गुरुवार को अहमदाबाद में हुए हवाई हादसे के बाद एअर इंडिया छोटी से छोटी एहतियात बरत रहा है। अब खबर ये है कि हांगकांग से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट संख्या AI315 टेक्निकल इशू की वजह से रास्ते से ही वापस लौट गई है।
न्यूज एजेंसी ANI द्वारा सूत्रों के हवाले से दी गई जानकारी दी गई है, “हांगकांग से दिल्ली जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI315 को उड़ान के दौरान तकनीकी समस्या का संदेह होने के बाद वापस अपने मूल स्थान पर लौटना पड़ा। बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर द्वारा संचालित यह फ्लाइट AI315 हांगकांग से दिल्ली के लिए रवाना हुई थी।
Why did Air India flight return to Hong Kong : बाद में एअर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि 16 जून 2025 को हांगकांग से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाला AI315 विमान तकनीकी समस्या के कारण उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद हांगकांग वापस आ गया। विमान हांगकांग में सुरक्षित रूप से उतरा और एहतियात के तौर पर उसकी जांच की जा रही है। यात्रियों को जल्द से जल्द उनके गंतव्य दिल्ली तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की योजना बनाई गई है।
