नई दिल्ली (ट्रैवल पोस्ट) – Many flights including Air India canceled : पूर्वी इंडोनेशिया में शक्तिशाली ज्वालामुखी विस्फोट के कारण बुधवार को बाली जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट सहित कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को रद्द करना पड़ा। कई उड़ानों का रास्ता भी बदलना पड़ा, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। एयर इंडिया की फ्लाइट AI2145 आज सुबह दिल्ली से बाली (इंडोनेशिया) के लिए रवाना हुई थी, लेकिन ज्वालामुखी के खतरे को देखते हुए फ्लाइट को वापस दिल्ली लौटने की सलाह दी गई।
Many flights including Air India canceled : यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए, फ्लाइट ने सुरक्षित रूप से दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर वापस लैंडिंग की। एयर इंडिया ने बताया कि यात्रियों को होटल में ठहरने की सुविधा दी गई है। साथ ही, टिकट रद्द करने पर पूरी राशि की वापसी या बिना अतिरिक्त शुल्क के यात्रा पुनर्निर्धारण (रिशेड्यूलिंग) की सुविधा भी यात्रियों को दी जा रही है।
