Air India Flight Cancelled : आखिर एअर इंडिया को क्या हो गया? अमृतसर से तीन उड़ानें रद्द, जानें वजह

This airline dominates the skies of India

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली (ट्रैवल पोस्ट) Air India Flight Cancelled : अहमदाबाद विमान हादसे के बाद लगातार सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए श्री गुरु रामदास इंटरनेशनल एयरपोर्ट से आने-जाने वाली एअर इंडिया की फ्लाइटों को रद्द किया जा रहा है। इसी के चलते बुधवार को अमृतसर से लंदन जाने वाली एअर इंडिया की उड़ान एआई169 और लंदन से अमृतसर आने वाली फ्लाइट एआई 170 को रद्द कर दिया गया। 19 जून को तड़के 1:45 बजे अमृतसर से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट एआई 480 भी रद्द रहेगी।

इसी के साथ डीजीसीए ने सुरक्षा मानकों के तहत दिशा-निर्देश भी जारी की गई है। इन दिशा-निर्देशों में कहा गया है कि प्रत्येक उड़ान से पहले विमान की तकनीकी जांच सुनिश्चित की जाए। क्रू मेंबर्स को सुरक्षा मानकों की पूरी जानकारी दी जाए। किसी भी उड़ान में सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। हादसों की समय पर रिपोर्टिंग और जांच अनिवार्य है।

Air India Flight Cancelled : इससे पहले मंगलवार को भी श्री गुरु रामदास इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लंदन से अमृतसर आने वाली एअर इंडिया की फ्लाइट रद्द कर दी गई थी। लंदन से अमृतसर की फ्लाइट एआई 170 बुधवार सुबह करीब 10.30 बजे लैंड होनी थी, उसे रद्द कर दिया गया। एयर इंडिया की फ्लाइट्स को सुरक्षा मानकों पर अच्छे से चेक किया जा रहा है, ताकि दोबारा अहमदाबाद जैसा हादसा न हो।

सोमवार को भी अमृतसर से बर्मिंघम के लिए रवाना होने वाली फ्लाइट एआई 117 को जांच के चलते रद्द किया गया था। ऐसी संभावना है कि आने वाले दिनों में अमृतसर एयरपोर्ट पर आने-जाने वाली कुछ और फ्लाइट भी रद्द हो सकती हैं।

और पढ़ें

Amritsar to Bangkok Direct Flight