China’s new rule : चीन का नया नियम : 70 से अधिक देशों के नागरिक बिना वीज़ा के यात्रा कर सकेंगे

China's new rule

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चीन (ट्रैवल पोस्ट) China’s new rule : चीन की सरकार ने अपने देश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 70 से ज्यादा देशों के नागरिकों को बिना वीजा चीन में एंट्री देने का एलान किया है। चीन ने अपनी वीजा नीति में अभूतपूर्व बदलाव किया है और अब 74 देशों के नागरिक 30 दिनों तक चीन में बिना वीजा के रह सकते हैं।

यह चीन के पूर्व के नियमों की तुलना में बड़ा बदलाव है। चीन की सरकार पर्यटन को बढ़ावा देने, अर्थव्यवस्था को गति देने और अपनी सॉफ्ट पावर बढ़ाने के लिए लोगों को वीजा फ्री एंट्री की सुविधा दे रही है।

China’s new rule : इन देशों को मिलेगी सुविधा

दिसंबर 2023 में चीन ने फ्रांस, जर्मनी, इटली और नीदरलैंड्स, स्पेन, मलेशिया के नागरिकों को चीन में बिना वीजा एंट्री की सुविधा देने का एलान किया था। अब सभी यूरोपीय देशों के नागरिकों को यह सुविधा दे दी गई है। पांच लैटिन अमेरिकी देशों और उज्बेकिस्तान के नागरिकों को बीते महीने ही चीन में बिना वीजा एंट्री की सुविधा मिली। इसके बाद पश्चिम एशिया के चार देशों को भी जोड़ा गया।

अब 16 जुलाई से अजरबैजान के नागरिकों को भी चीन में वीजा फ्री एंट्री मिलेगी, जिससे कुल देशों की संख्या 75 हो जाएगी। इनमें से दो तिहाई देशों को फिलहाल एक साल के लिए ट्रायल के लिए वीजा फ्री एंट्री दी जा रही है और सबकुछ सही रहने पर इसे आगे बढ़ाया जा सकेगा।

 

Travel Post
Author: Travel Post

Leave a Comment

और पढ़ें

Amritsar to Bangkok Direct Flight