नई दिल्ली (ट्रैवेल पोस्ट) Viral Video Today : भारतीय नागरिक आज दुनिया के लगभग हर कोने में अपनी मौजूदगी दर्ज करा चुके हैं। विदेशों में रहकर उन्होंने मेहनत, प्रतिभा और ईमानदारी से भारत का नाम रोशन किया है। लेकिन दुर्भाग्यवश कुछ लोग ऐसे भी हैं जो विदेशी धरती पर ऐसी हरकतें कर बैठते हैं जिससे न केवल उनकी खुद की छवि खराब होती है, बल्कि देश की साख पर भी असर पड़ता है। हाल ही में ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक भारतीय युवक की शर्मनाक हरकत ने सोशल मीडिया पर गुस्से की लहर पैदा कर दी है। लोग उसके वीजा को रद्द करने की मांग तक करने लगे हैं।
वायरल वीडियो में देखेंगे कि लड़का विदेशी धरती पर फुटपाथ पर रील शूट करता है। उसकी वजह से रास्ते से गुजर रहे लोगों को खूब परेशान होती है। हैरान होंगे लड़के को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। लड़का बस बैकग्राउंड में बज रहे म्यूजिक पर थिरकता रहता है। वीडियो में देखेंगे उसके ऐसे व्यवहार की वजह से कई लोगों को परेशान होती है। मगर लड़के को इससे बिल्कुल भी फर्क नहीं पड़ता।
Viral Video Today : विदेश में लोगों को परेशान करते हुए लड़के का वीडियो जैसे ही वायरल हुआ, लोगों ने उसपर जमकर भड़ास निकाली। कई लोगों ने उसे वीजा मिलने पर ही सवाल उठा दिए। ऐसे ही एख यूजर ने लिखा कि इसे वीजा कैसे मिल गया। एक कमेंट में तुरंत उसका वीजा रद्द करने की मांग कर डाली। मालम हो वीडियो इंस्टाग्राम पर Feminism Social नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है। स्पष्ट कर दें टाइम्स नाउ नवभारत स्वतंत्र रूप से वीडियो की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
