Switzerland Visa Rules : स्विट्जरलैंड वीजा नियमों में बदलाव, भारतीय यात्रियों के लिए नई गाइडलाइन जारी

Switzerland Visa Rules

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्‍ली (ट्रैवल पोस्ट) Switzerland Visa Rules : अगर आप स्विट्जरलैंड यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो आपके लिए वीज़ा से जुड़ी एक अहम जानकारी है। स्विस वीज़ा प्रक्रिया में बदलाव करते हुए अब केवल आधिकारिक चेकलिस्ट में शामिल दस्तावेज़ ही स्वीकार किए जाएंगे। किसी अतिरिक्त दस्तावेज़ या स्पष्टीकरण पर विचार नहीं किया जाएगा। यह नई व्यवस्था वीएफएस ग्लोबल द्वारा साझा की गई है, जो भारत में स्विस दूतावास के लिए वीज़ा आवेदन प्रक्रिया को संभालती है।

Switzerland Visa Rules

Switzerland Visa Rules : अगर आप स्विट्जरलैंड जाने का मन बना रहे हैं, तो आपके लिए एक बेहद जरूरी खबर है। दरअसल वहां के शेन्जेन वीजा के नियमों में कुछ बदलाव हुए हैं, जिनके बारे में भारतीय यात्रियों को जानना जरूरी है। दरअसल अब वीजा आवेदन प्रक्रिया को और भी साफ और आसान बनाया जा रहा है। इसके लिए यह तय किया गया है कि सिर्फ उन्हीं डॉक्यूमेंट्स को स्वीकार किया जाएगा, जो आधिकारिक चेकलिस्ट में दिए गए हैं। किसी भी दूसरे कागजात या अपील पर अब विचार नहीं होगा. दरअसल यह जानकारी VFS Global की तरफ से दी गई है, जो स्विस दूतावास के लिए वीजा प्रक्रिया का काम संभालती है।

Switzerland Visa Rules : ये डॉक्यूमेंट्स भी हैं जरूरी

डॉक्यूमेंट्स को लेकर भी वीजा कि नए नियमों में सब कुछ स्पष्ट कर दिया गया है। दरअसल फोटोग्राफ सहित आवेदन और कंपनी के लेटर से जुड़ी अपडेट दी गई है।