Flights of United Airlines cancelled : यूनाइटेड एयरलाइंस की 800 से ज्यादा उड़ानें रद्द, यात्री परेशान, सामने आई ये वजह

Flights of United Airlines cancelled

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

वॉशिंगटन (ट्रैवल पोस्ट) Flights of United Airlines cancelled : हाल के दिनों में विमानों में तकनीकी खामियों से जुड़ी कई घटनाएं सामने आई हैं, जिससे यात्रियों की चिंता बढ़ गई है। इसी कड़ी में अब अमेरिका की यूनाइटेड एयरलाइंस से जुड़ी एक और खबर सामने आई है, जिसने विमानन सुरक्षा को लेकर फिर से सवाल खड़े कर दिए हैं।

दरअसल, बुधवार देर रात तक यूनाइटेड एयरलाइंस की 800 से अधिक उड़ानें रद्द कर दी गईं और सैकड़ों उड़ानें विलंबित हो गईं। बताया जा रहा है कि एक बड़ी तकनीकी खराबी के कारण पूरे अमेरिका में उड़ाने ठप हो गईं। जिससे घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय यात्रा दोनों बुरी तरह से बाधित हो गईं।

Flights of United Airlines cancelled
Flights of United Airlines cancelled

Flights of United Airlines cancelled : हवाई अड्डों पर यात्री हुए परेशान

जानकारी के अनुसार, ह्यूस्टन के जॉर्ज बुश इंटरकॉन्टिनेंटल एयरपोर्ट (IAH) पर एयरलाइल के यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ज्ञात हो कि यहीं पर यूनाइटेड एयरलाइन एक मुख्य केंद्र संचालित करता है। एयरलाइन ने इस व्यवधान का कारण डिस्पैच और ईंधन भरने की प्रणालियों में खराबी बताया।

Flights of United Airlines cancelled : एयरलाइन ने जारी किया बयान

बता दें इस संबंध में एयरलाइन की ओर से एक बयान भी जारी किया गया। इसमें कहा गया कि तकनीकी समस्या के कारण, हम यूनाइटेड की मुख्य लाइन की उड़ानों को उनके प्रस्थान हवाई अड्डों पर रोक रहे हैं। इस समस्या के समाधान के लिए हम आज शाम को और उड़ानों में देरी की उम्मीद कर रहे हैं।