Air India flight in technical problem : तकनीकी गड़बड़ी का शिकार हुई एअर इंडिया की फ्लाइट, उड़ानें रद्द

नई दिल्ली (ट्रैवेल पोस्ट) Air India flight in technical problem : कोच्चि से दिल्ली जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट एआई 504 को तकनीकी खराबी सामने आई। इसके कारण फ्लाइट रद्द कर दी गई। इस फ्लाइट में कांग्रेस सांसद हिबी ईडन भी सवार थे। हिबी ईडन ने सोशल मीडिया पर लिखा कि रनवे पर विमान ऐसे लगा मानो फिसल गया हो और अभी तक उड़ान नहीं भर पाया। वहीं, जेबी मथर ने बताया कि पायलट ने बाद में घोषणा की कि विमान यात्रा के लिए उपयुक्त नहीं है और इसे उड़ान के लिए इस्तेमाल नहीं किया जा सकता।

Air India flight in technical problem : एयरपोर्ट अथॉरिटी ने कहा कि विमान में तकनीकी खराबी सामने आने के बाद उड़ान रद्द कर दी गई। बाद में फ्लाइट के क्रू मेंबर्स का ड्यूटी समय भी पूरा हो गया था, जिससे कारण टेकऑफ करना असुरक्षित और नियमों के खिलाफ था। एअर इंडिया ने फ्लाइट कैंसिल होने के कारण विमान में सवार यात्रियों से माफी भी मांगी।