वॉशिंगटन (ट्रैवेल पोस्ट) America canceled visas of international students : अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने छह हजार से अधिक अंतरराष्ट्रीय छात्रों के वीजा रद्द कर दिए हैं। ये कदम उन छात्रों के खिलाफ उठाया गया है जिन्होंने अमेरिकी कानूनों का उल्लंघन किया या निर्धारित समय से अधिक रहकर वीजा नियमों का उल्लंघन किया। इसमें नशे में ड्राइविंग, चोरी और आतंकवाद के समर्थन जैसे गंभीर आरोप शामिल हैं। यह कार्रवाई ट्रंप प्रशासन की कड़ी इमिग्रेशन नीति के तहत की गई है।

America canceled visas of international students : हालांकि, विदेश मंत्रालय ने यह स्पष्ट नहीं किया कि ‘आ*तंकवाद को समर्थन’ से उनका क्या तात्पर्य है। ट्रंप प्रशासन ने फलस्तीन के समर्थन में वि*रोध प्रद*र्शन करने वाले कुछ छात्रों पर भी कार्रवाई की है और आरोप लगाया है कि उन्होंने यहूदी-वि*रोधी व्यवहार किया। विदेश मंत्रालय ने बताया कि छह हजार में से चार हजार वीजा कानून तोड़ने के मामलों में रद्द किए गए है। इसके अलावा, 200 से 300 वीजा ‘आईएनए 3बी के तहत आतं*कवाद से जुड़े मामलों’ में रद्द किए गए हैं।












