नई दिल्ली (ट्रैवल पोस्ट) Digital Nomad Visa : अगर आप नौकरी करते हुए किसी अस्थायी जगह पर बसना चाहते थे तो दुबई आपके लिए कुछ खास लेकर आया है। अब आप डिजिटल नोमैड वीजा (Digital Nomad Visa) के साथ दुबई में एक साल तक रह सकते हैं और काम कर सकते हैं। यह भारतीयों के लिए भी उपलब्ध है। दुबई डिजिटल नोमैड वीजा को दुबई वर्चुअल वर्किंग प्रोग्राम के नाम से भी जाना जाता है। यह ऐसा वीजा है जो दूरस्थ कर्मचारियों को संयुक्त अरब अमीरात के बाहर किसी कंपनी में काम करते हुए एक साल के लिए दुबई में काम करने और रहने की अनुमति देता है। इस वीजा के लिए आवेदन करने के लिए कोई प्रायोजक की चाहिए।
Digital Nomad Visa : दुबई डिजिटल वीजा के लिए क्या है योग्यता?
आपको संयुक्त अरब अमीरात के बाहर रजिस्टर्ड किसी कंपनी का कर्मचारी होना चाहिए, या विदेश में पंजीकृत व्यवसाय के साथ स्व-नियोजित होना चाहिए। रोजगार का प्रमाण दिखाना होगा। इसमें बताया गया हो कि आप कम से कम एक साल तक संयुक्त अरब अमीरात के बाहर किसी कंपनी में काम करेंगे। न्यूनतम मासिक आय लगभग 3,06,350 रुपए होनी चाहिए।
Digital Nomad Visa : दुबई डिजिटल वीजा के लिए कौन से दस्तावेज चाहिए?
🔴 कम से कम छह महीने की वैधता वाला एक वैध पासपोर्ट।
🔴 दुबई में आपके प्रवास को कवर करने वाला स्वास्थ्य बीमा।
रोजगार का प्रमाण।
🔴 आपके अपने देश का एक साफ आपराधिक रिकॉर्ड।
🔴 पासपोर्ट आकार का फोटो।
🔴 आपकी मासिक आय या आपके 3 महीने के बैंक स्टेटमेंट को दिखाने वाला लेटेस्ट पे-स्लिप।
आवास का प्रमाण।













