Air travel costly during festival : त्योहारी सीजन में महंगा हुआ हवाई सफर, जयपुर से किराए में ढाई गुना तक बढ़ोतरी

Air travel costly during festival

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जयपुर (ट्रैवल पोस्ट) Air travel costly during festival : त्योहारी सीजन की शुरुआत के साथ ही एयरलाइंस कंपनियों की कमाई का मौसम भी शुरू हो गया है। दिवाली से लेकर नए साल तक के दौरान यात्राओं की मांग बढ़ने लगी है, और इसका असर हवाई किरायों पर साफ दिखाई दे रहा है। खासकर जयपुर से उड़ने वाली कई फ्लाइट्स का किराया अभी से डेढ़ से ढाई गुना तक बढ़ चुका है, जिससे यात्रियों को सफर के लिए अधिक खर्च करना पड़ सकता है।

Air travel costly during festival

अक्टूबर के दूसरे सप्ताह से नए साल तक का समय एयरलाइंस की कमाई का सीजन माना जाता है। इस अवधि में दिवाली, क्रिसमस और न्यू ईयर के साथ ही पर्यटन सीजन भी रहता है। साथ ही शादियां भी शुरू हो जाती हैं। इस दौरान कंपनियां डिमांड-सप्लाई मॉडल के आधार पर किराया कई गुना बढ़ देती हैं। नतीजन अगस्त से ही कंपनियां जयपुर से प्रमुख शहरों का किराया ढाई गुना तक बढ़ा देती है।

Air travel costly during festival : दिवाली सीजन में जयपुर से हवाई किराया

दिवाली सीजन में पटना का किराया सामान्य 5,608 से बढ़कर 12,126 से 15,326 तक पहुंच गया है। इसी तरह गुवाहाटी के लिए ₹6,699 से बढ़कर 11,799, पुणे का 6,071 से बढ़कर 11,476, और अयोध्या का 3,763 से 7,748 तक जा पहुंचा है। वाराणसी का किराया 4,220 से सीधे 11,015 तक हो गया है।

और पढ़ें

Amritsar to Bangkok Direct Flight