Direct flight started between Jaipur-Hisar : Jaipur-Hisar के बीच सीधी उड़ान शुरू, सिर्फ 1 घंटे में होगा सफर

Direct flight started between Jaipur-Hisar

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

राजस्थान (ट्रैवल पोस्ट) Direct flight started between Jaipur-Hisar : राजस्थान से हरियाणा और वापस राजस्थान जाने वालों के लिए अच्छी खबर है। टूरिज्म सीजन की शुरुआत से पहले यात्रियों को एक बड़ी सुविधा मिलने जा रही है। अलायंस एयर ने जयपुर और हरियाणा के हिसार के बीच सीधी हवाई सेवा शुरू कर दी है। यह फ्लाइट सप्ताह में एक दिन हर शुक्रवार चलाई जाएगी।

Direct flight started between Jaipur-Hisar : जयपुर-हिसार एक घंटे में तय होगा सफर

जयपुर से यह फ्लाइट सुबह 11:10 बजे उड़ान भरेगी और दोपहर 12:10 बजे हिसार पहुंचेगी। वापसी में हिसार से शाम 4:35 बजे रवाना होकर शाम 6:40 बजे जयपुर पहुंचेगी। सड़क मार्ग से जहां यह दूरी तय करने में लगभग 5 घंटे लगते हैं, वहीं अब हवाई यात्रा से यह सफर महज एक घंटे में पूरा हो सकेगा। टिकट की कीमत करीब 2300 रुपये रखी गई है।

Direct flight started between Jaipur-Hisar

राज्य में पर्यटन सीजन के आगमन के साथ ही हवाई सेवाओं का विस्तार और यात्रियों की सुविधाएं बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। जयपुर-हिसार के बीच सीधी फ्लाइट की शुरुआत इसी दिशा में एक कदम है, जिससे दोनों शहरों के बीच न केवल यातायात सुगम होगा, बल्कि क्षेत्रीय पर्यटन और व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा।

और पढ़ें

Amritsar to Bangkok Direct Flight