Philippines visa free : अब बिना वीज़ा फीस के फिलीपींस की सैर! भारतीयों के लिए 14 दिन की फ्री एंट्री

नई दिल्ली (ट्रैवल पोस्ट) Philippines visa free  : अगर आप इंडोनेशिया, सिंगापुर, थाईलैंड, मलेशिया या वियतनाम घूम चुके हैं, तो अब साउथ एशिया का एक और खूबसूरत रत्न आपका इंतज़ार कर रहा है – फिलीपींस, मनीला।

पहले भारत से मनीला पहुंचने के लिए यात्रियों को सिंगापुर, बैंकॉक या कुआलालंपुर होकर जाना पड़ता था, जिससे पूरा सफर लगभग एक दिन का हो जाता था। लेकिन अब ऐसा नहीं है। एयर इंडिया ने दिल्ली से फिलीपींस की राजधानी मनीला के लिए पहली बार नॉन-स्टॉप फ्लाइट शुरू कर दी है। इस नई उड़ान से अब यात्री सिर्फ 6 घंटे में मनीला पहुंच सकते हैं बिना किसी ट्रांजिट या लंबे इंतजार के।

यह उड़ान सप्ताह में पाँच दिन सोमवार, बुधवार, शुक्रवार, शनिवार और रविवार संचालित होगी। एयर इंडिया के सीईओ कैंपबेल विल्सन के अनुसार, यह रूट भारत और फिलीपींस के बीच पर्यटन, व्यापार और सांस्कृतिक संबंधों को नई दिशा देगा। इसके साथ ही, फिलीपींस सरकार ने भारतीय नागरिकों के लिए 14 दिन की वीज़ा-फ्री एंट्री की सुविधा भी शुरू की है। यानी अब भारतीय यात्री बिना वीज़ा फीस के फिलीपींस की सैर कर सकते हैं।

Philippines visa free : मनीला में स्वागत का अंदाज़ भी खास है

एयरपोर्ट पर उतरते ही आपको मुस्कुराते चेहरे, समुद्री हवा की ठंडक और फूलों की जगह मोतियों की माला से स्वागत का अनोखा अनुभव मिलता है। यहां के जीवन और संस्कृति में स्पैनिश, ब्रिटिश और अमेरिकन प्रभाव का सुंदर मिश्रण देखने को मिलता है।