कनाडा (ट्रैवेल पोस्ट) Air Canada strike ended due to government : वेतन वृद्धि की मांग को लेकर हड़ताल पर गए एयर कनाडा के 10,000 से अधिक फ्लाइट अटेंडेंट रविवार से काम पर लौट आएंगे। सरकार की मध्यस्थता के बाद यूनियन और प्रबंधन के बीच सहमति बन गई है। शनिवार को हड़ताल के कारण 700 से ज्यादा उड़ानें रद्द करनी पड़ी थीं, जिससे करीब 1.30 लाख यात्री प्रभावित हुए थे।
फ्लाइट अटेंडेंटों को काम पर लौटने का आदेश
कनाडा की सबसे बड़ी एयरलाइन, एयर कनाडा ने बयान जारी कर कहा कि उड़ानें रविवार शाम से शुरू होंगी, लेकिन परिचालन सामान्य होने में कई दिन लगेंगे। उन्होंने बताया कि उड़ानों का रद्द होना जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि अगले सात से दस दिनों में कुछ उड़ानें रद्द रहेंगी। संघीय रोजगार मंत्री पैटी हज्दू ने सभी फ्लाइट अटेंडेंटों को काम पर लौटने का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि अभी अर्थव्यवस्था के साथ जोखिम लेने का समय नहीं है, और इसके पीछे अमेरिका द्वारा लगाए गए टैरिफ का हवाला दिया।
12 घंटे में काम पर लौटें कर्मचारी
संघीय रोजगार मंत्री पैटी हज्दू ने व्यापक आर्थिक प्रभाव का हवाला देते हुए शनिवार रात 1 बजे हड़ताल पर गए कर्मचारियों को 12 घंटे से भी कम समय में काम पर लौटने का आदेश दिया। हज्दू ने अमेरिका द्वारा कनाडा पर लगाए गए अभूतपूर्व टैरिफ का जिक्र करते हुए कहा कि अभी अर्थव्यवस्था के साथ जोखिम लेने का समय नहीं है। फिलहाल यह विवाद कनाडा औद्योगिक संबंध बोर्ड को सौंप दिया गया है, जिसने मध्यस्थता के माध्यम से नए समझौते तक मौजूदा सामूहिक समझौते को बढ़ा दिया है।













