Air India : हवा में बंद हुआ एअर इंडिया के विमान का इंजन, बंगलूरू में करायी गई आपात लैंडिग

Air India

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रैवल पोस्ट :-Air India : एयर इंडिया के एक विमान के हवा में इंजन बंद होने की घटना सामने आई है। बेंगलुरु हवाई अड्डे के सूत्रों के अनुसार, रविवार को दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट का एक इंजन उड़ान के दौरान फेल हो गया, जिसके चलते विमान की आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी। उड़ान संख्या 2820 ने रविवार शाम करीब 7 बजे बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी और एक घंटे तक बेंगलुरु के ऊपर चक्कर लगाने के बाद सुरक्षित वापस लौट आई। हालांकि घटना का तकनीकी विवरण अभी उपलब्ध नहीं है, लेकिन विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं।

इस बीच, खराब मौसम के कारण इस्तांबुल से कोलंबो जा रही तुर्किये एयरलाइंस की एक उड़ान को तिरुवनंतपुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर डायवर्ट किया गया। तिरुवनंतपुरम हवाई अड्डा लिमिटेड (टीआईएएल) के एक अधिकारी ने बताया कि 10 चालक दल के सदस्यों और 299 यात्रियों को लेकर यह विमान मंगलवार सुबह 6:51 बजे सुरक्षित लैंड हुआ। सभी यात्री और चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं, और मौसम साफ होने के बाद फ्लाइट को कोलंबो के लिए रवाना किया जाएगा।

और पढ़ें

Amritsar to Bangkok Direct Flight