Air India flight from Delhi : दिल्ली से आई Air India फ्लाइट में आई तकनीकी खराबी, यात्रियों में मची अफरातफरी

Air India flight from Delhi

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रायपुर (ट्रैवल पोस्ट) Air India flight from Delhi : रायपुर एयरपोर्ट पर दिल्ली से आई Air India की फ्लाइट में तकनीकी खराबी की वजह से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। यह खराबी लैंडिंग के तुरंत बाद आई, जिससे अंदर बैठे यात्रियों में अफरातफरी मच गई। बड़ी बात यह रही कि पहले गेट खुलने में समस्या आई औऱ उसके बाद विमान की बत्ती गुल हो गई। जिससे लगभग 160 यात्री एक घंटे तक विमान के अंदर फंसे रहे। जिसके कारण पैसेंजर्स को समस्या का सामना करना पड़ा।

Air India flight from Delhi

Air India flight from Delhi : एक घंटे तक फंसे रहे पैसेंजर्स

विमान में फंसे यात्रियों को एक घंटे से अधिक समय तक इंतजार करना पड़ा। यात्रियों को रात 11 बजे के बाद विमान से बाहर निकाला गया। विमान में कोटा, बिलासपुर के कांग्रेस विधायक अटल श्रीवास्तव भी सवार थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, केबिन क्रू ने शुरू में कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया, जिससे यात्रियों में बेचैनी बढ़ गई। यात्रियों ने देखा कि विमान के अंदर बिजली की आपूर्ति बंद हो गई है, जिससे खराबी की अटकलें और तेज हो गईं।

एयर इंडिया के अधिकारियों ने बताया सेफ्टी ड्रिल का हिस्सा

एयर इंडिया के अधिकारियों ने बाद में बताया कि यह देरी एक नियमित सुरक्षा ड्रिल का हिस्सा थी और कोई सुरक्षा उल्लंघन नहीं हुआ। हवाईअड्डा अधिकारियों ने पुष्टि की कि इस दौरान कोई चोट या चिकित्सा आपात स्थिति नहीं हुई। सभी यात्रियों को सुरक्षित रूप से विमान से बाहर निकाला गया।

और पढ़ें

Amritsar to Bangkok Direct Flight