Air India changed in 3 years? Tata Group got the responsibility from the government on this day
नई दिल्ली (ट्रैवल पोस्ट) Air India News : एयर इंडिया एयरलाइंस भारत की काफी लोकप्रिय एयरलाइंस हैं। यह एयरलाइंस टाटा ग्रुप के द्वारा संचालित की जा रही है लेकिन तीन साल पहले इस एयरलाइंस का संचालन सरकार कर रही थी।
तीन साल पहले सरकार ने एयर इंडिया एयरलाइंस को टाटा ग्रुप को दे दिया था, जिसके बाद से टाटा ग्रुप द्वारा ही एयर इंडिया एयरलाइंस का संचालन किया जा रहा है। घाटे में चल रही एयर इंडिया एयरलाइंस के टाटा के पास आने से एयरलाइंस में काफी बड़े बदलाव हुए हैं।
साल 2022 में टाटा ग्रुप को मिली एयर इंडिया की जिम्मेदारी
साल 2022 के जनवरी महीने में ही एयर इंडिया एयरलाइंस की जिम्मेदारी टाटा ग्रुप को मिली थी. टाटा ग्रुप ने एयर इंडिया की बोली अक्टूबर 2021 में जीती थी। हालांकि सरकार से इसे पूरी तरह टाटा ग्रुप को सौंपने में तीन महीने का समय लगा। आपको बता दें कि सरकार के पास जाने से पहले यह एयरलाइंस टाटा ग्रुप की ही थी। पिछले तीन सालों से एयर इंडिया एयरलाइंस में टाटा ग्रुप ने काफी बड़े बदलाव किए हैं।
विमानों की संख्या में हुआ इजाफा
साल 2022 से टाटा ग्रुप ने एयर इंडिया एयरलाइंस में काफी बड़े काम किए हैं। टाटा ग्रुप ने एयर इंडिया एयरलाइंस की विमानों की संख्या बढ़ाई है। एयरलाइंस ने अपने बेड़े में विमानों की संख्या बढ़ाने के लिए साल 2023 में 470 विमानों का ऑर्डर दिया था। इसके अलावा पायलट की ट्रेनिंग देने के लिए ट्रेनिंग एकेडमी पर भी काफी फोकस किया जा रहा है।
कंपनी ने ट्रेनर विमान के भी ऑर्डर दिए हैं। साथ में महाराष्ट्र के अमरावती में एक ट्रेनिंग एकेडमी की स्थापना भी की है, जो इस साल के अंत तक शुरू हो सकती है।
एयर इंडिया ने पिछले तीन सालों में पूरी 4 एयरलाइंस के साथ विलय भी किया है. विस्तारा का एयर इंडिया में विलय किया गया। सिंगापुर एयरलाइंस को एयर इंडिया में 25.1% हिस्सेदारी भी दिलाई, जिससे यह ग्रुप पहले से ज्यादा मजबूत हो गया है।












