Best Places to Visit in December : दिसंबर में देश की इन जगहों पर आप भी अपनों के साथ जाएं घूमने

Best Places to Visit in December

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली (ट्रेवल पोस्ट) Best Places to Visit in December : दिसंबर साल का ऐसा महीना है जब बहुत से लोग क्रिसमस या न्यू ईयर सेलिब्रेट करने के लिए विभिन्न हिस्सों में अपनों के साथ घूमने निकलते हैं। इस महीने में ठंड बढ़ जाती है, इसलिए कुछ लोग गर्म जगहों पर जाना पसंद करते हैं, जबकि अन्य लोग बर्फबारी का लुत्फ उठाने के लिए हिमाचल, उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर या लेह लद्दाख की वादियों में पहुंच जाते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको पूर्व से पश्चिम और उत्तर से दक्षिण भारत की कुछ बेहतरीन जगहों के बारे में बताएंगे, जहां आप दिसंबर के महीने में मस्ती और धमाल कर सकते हैं।

Best Places to Visit in December 

डक्सुम (Daksum)

दिसंबर के महीने में अगर आप बर्फबारी का लुत्फ उठाने के लिए जम्मू कश्मीर की धरती पर जाने का प्लान बना रहे हैं, तो फिर आपको डक्सुम की खूबसूरती के बीच में पहुंच जाना चाहिए। डक्सुम, अनंतनाग जिले में स्थित किसी हसीन जन्नत से कम नहीं है। बर्फ से ढके ऊंचे ऊंचे पहाड़, अल्पाइन के पेड़, घास के मैदान और झील-झरने डक्सुम की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करते हैं। खासकर, यहां का शांत और शुद्ध वातावरण सैलानियों को सबसे अधिक आकर्षित करता है। बर्फबारी के डक्सुम की खूबसूरती चरम पर होती है, क्योंकि इस समय पूरा डक्सुम बर्फ की चादर से ढक जाता है।

सांगला घाटी (Sangla Valley)

अगर आप हिमाचल में शिमला, कुल्लू मनाली, डलहौजी और धर्मशाला घूमकर बोर हो गए हैं, तो दिसंबर के महीने में आपको सांगला वैली की हसीन वादियों में मौजूद जाना चाहिए। हिमाचल के किन्नौर में स्थित यह एक खूबसूरत और मनमोहक पर्वतीय घाटी है। सांगला घाटी, बस्पा नदी के किनारे स्थित है। प्रकृति प्रेमियों के लिए इस घाटी को जन्नत माना जाता है। यहां कई पर्यटक सिर्फ ट्रेकिंग, रिवर क्रॉसिंग और स्नो एडवेंचर स्पोर्ट्स जैसी एक्टिविटी का लुत्फ उठाने के लिए पहुंचते हैं। यह घाटी ब्रह्मकमल के लिए सबसे अधिक जाना जाता है। ब्रह्म कमल दुर्लभ फूल माना जाता है।

धारचूला (Dharchula)

उत्तराखंड की हसीन वादियों में मौजूद धारचूला एक छिपा हुआ खजाना है। यह उत्तराखंड का सबसे खूबसूरत और लोकप्रिय हिल स्टेशन भी माना जाता है, जहां दिसंबर में सबसे अधिक पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं। यह शहर पिथौरागढ़ जिले में मौजूद है। कैलाश-मानसरोवर, छोटा कैलाश और नारायण आश्रम मार्ग पर धारचूला प्रकृति और एडवेंचर प्रेमियों के लिए स्वर्ग माना जाता है। यहां आप ओम पर्वत, अस्कोट अभयारण्य, जौलजीबी, काली नदी और चिरकिला बांध जैसी शानदार जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।

यरकौड (Yercaud)

अगर आप जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश या उत्तराखंड की ठंड से दूर किसी गर्म प्रदेश में घूमने प्लान बना रहे हैं, तो फिर आपको यरकौड की खूबसूरती के बीच पहुंच जाना चाहिए। यह खूबसूरत शहर तमिलनाडु के सेलम जिले में मौजूद है। यरकौड एक खूबसूरत हिल स्टेशन है, जो विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल माना जाता है। यहां आप यरकौड झील, लूप रोड, पगोडा पॉइंट, बोटैनिकल गार्डन और किलियुर फॉल्स जैसी शानदार और मनमोहक जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। यरकौड की हसीन वादियों में आप ट्रेकिंग से लेकर हाईकिंग और कैम्पिंग का भी लुत्फ उठा सकते हैं।

इन जगहों को भी एक्सप्लोर करे

दिसंबर में आप भारत की अन्य और भी कई शानदार और खूबसूरत जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। जैसे- राजस्थान में जैसलमेर, बांसवाड़ा, और आभानेरी, गुजरात में द्वारका सूरत और कच्छ घूम सकते हैं। इसके अलावा, आप महाराष्ट्र में मुंबई, खंडाला, लोनावाला और अलीबाग को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं।

Travel Post
Author: Travel Post

Leave a Comment

और पढ़ें

Amritsar to Bangkok Direct Flight