Brazil Plane Crash : ब्राजील में बड़ा विमान हादसा, मारे गए 62 यात्री, प्लेन की हालत कुछ ऐसी थी जिसे सुन खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Brazil Plane Crash

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Brazil Plane Crash : कुछ दिन पहले ब्राजील में एक बड़ा विमान हादसा हुआ। इस विमान में 62 यात्रियों की मौत हो गई है। प्लेन हादसे का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से फ़ैल रहा है। यह ATR-72 नाम का प्लेन था। यह विमान कास्कावेल से साओ पाउलो के गुआरुल्होस जा रहा था, उड़ने के बाद प्लेन 4000 फुट तक ही ऊपर गया था के अचानक नीचे आ गिरा। और प्लेन का जीपीएस सिग्नल बंद हो गया। यह हादसा इतना भयानक था कि इसमें 62 लोगों की मौत हो गयी। अब विमान हादसे में एक लड़की का नाम आ रहा हैं, जिसने हादसे से पहले प्लेन की खराब हालात अपने परिवार वालों को बताई थी। प्लेन के बारे में लड़की ने मां को कहा था, ‘डर लग रहा है’

इस हादसे से पहले उस लड़की ने अपनी एक फोटो और मैसेज अपने परिवार को भेजा था। फोटो से पता चल रहा था कि वो काफी डरी हुई थी। इस लड़की की उम्र 23 साल की थी और इसका रोसाना सैंटोस जेवियर था। जिसने अपनी मां को मैसेज कर कहा, ‘फ्लाइट में गड़बड़ है, डर लग रहा है’, लड़की की मां ने बताया, कि मेरी बेटी घर से काम करती है, लेकिन कंपनी मीटिंग्स के लिए हर दो महीने में टोलेडो जाना पड़ता था। अब मेरी बेटी लौट कर कभी नहीं आएगी।

Brazil Plane Crash : जानें- प्लेन में क्या थी गड़बड़

रोसाना सैंटोस ने प्लेन कि अंदर जाने कि बाद अपने परिवार को फ्लाइट की अपडेट के बारे में बताया, उन्होंने फैमली ग्रुप चैट में लिखा, “लगभग सुबह 11:47 बजे उसने लिखा, ‘2 घंटे की फ्लाइट है और हम अपने डेस्टिनेशन पर बारिश में पहुंचेंगे। मुझे इस फ्लाइट से बहुत डर लग रहा है। मैं बताना चाहती हूं ये विमान पुराना है। जिसमें सीटें टूटी हुई और कोई व्यवस्था ठीक नहीं है।

इस प्लेन में 58 यात्री और 4 क्रू मेंबर थे, सभी मारे गए

इस खतरनाक प्लेन हादसे में कुल 62 शव बरामद किए गए हैं। जिनमें से 34 पुरुष और 28 महिलाएं थी। सभी शवों को साओ पाउलो के मुर्दाघर में रखा गया है ताकि इन शवों को उनके परिवार वालों को सौंपा जा सके। इस प्लेन में 58 यात्री और 4 क्रू मेंबर थे। जो अब कभी लौटकर वापिस नहीं आएंगे। बता दें, विमान के ब्लैक बॉक्स की जांच शुरू कर दी गई है।

और पढ़ें

Amritsar to Bangkok Direct Flight