Dangerous Mountain : ये है दुनिया का सबसे खतरनाक पहाड़, यहां चढ़ाई करने वाले के छूट जाते हैं पसीने

Dangerous Mountain

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली (ट्रेवल पोस्ट) Dangerous Mountain : जीवन चलाने के लिए पहाड़ों का होना जरूरी है, क्योंकि पहाड़ों से ही नदियां निकलती है। जिसकी मदद से खेती, बिजली तैयार की जा रही है। मानव जीवन के लिए पहाड़ जितना उपयोगी है, उतना ही खतरनाक। आज हम बताएंगे उस पहाड़ के बारे में, जिसे दुनिया के सबसे खतरनाक पहाड़ों की लिस्ट में सबसे ऊपर रखा गया है। पर्वतारोहियों का कहना है कि जो भी इस पहाड़ पर चढ़ाई करते हैं, वो जिंदा वापस लौट कर नहीं आते। आइए जानते हैं इस पहाड़ के रहस्य के बारे में-

पहाड़ का नाम

हम बात कर रहे हैं, मोंट ब्लांक पर्वत श्रृंखला की, जो फ्रांस, इटली और स्विटजरलैंड के कुछ हिस्सों में फैली हुई है। पहाड़ के आस-पास रहने वाले स्थानिय लोगों का कहना है कि, इस पहाड़ पर चढ़ना मौत को बुलावे देने जैसा है। जो भी यहां चढ़ाई करता है, वो जिंदा वापस नहीं लौटता। हालांकि आज भी पर्वतारोही यहां खुशी- खुशी चढ़ना पसंद करते हैं।

Dangerous Mountain : पहाड़ का रहस्य

मोंट ब्लैंक पर्वत श्रृंखला देखने में बेहद खूबसूरत है। हर साल यहां टूरिस्ट देखने आते हैं। ये एक काफी फेमस टूरिस्ट प्लेस भी है। कई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह आल्प्स और पश्चिमी यूरोप की सबसे ऊंची चोटी है, मोंट ब्लैंक पर्वत श्रृंखला लगभग 4,809 मीटर (15,780 फीट) ऊंचा है। ये पहाड़ पूरे साल बर्फ से ढका रहता है, ऐसे में यहां चढ़ाई करना बच्चों का खेल नहीं है, जो यहां जाने कि कोशिश करते हैं, उनकी एक चूक उन्हें मौत के मुंह में पहुंचा देती है।

एवरेस्ट से खतरनाक है ये पहाड़

रिपोर्ट्स के अनुसार, 1990 के दशक की शुरुआत से दुनिया की सबसे ऊंची चोटी, माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने का प्रयास करते समय अनुमानित 310 लोगों की मौत हो गई है। इस बीच, मोंट ब्लैंक पर्वत श्रृंखला की ऊंचाई एवरेस्ट की तुलना में आधी से थोड़ी कम (4,809 मीटर और माउंट एवरेस्ट 8,848 मीटर) है, लेकिन यहां मरने वालों लोगों की संख्या बहुत ज्यादा है। बता दें, अब तक करीबन 6,000 से अधिक लोग मारे गए हैं।

Travel Post
Author: Travel Post

Leave a Comment

और पढ़ें

Amritsar to Bangkok Direct Flight