Delhi Airport : एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम में गड़बड़ी से 300 उड़ानें प्रभावित, यात्रियों को परेशानी

Delhi Airport

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली (ट्रैवल पोस्ट) Delhi Airport : दिल्ली हवाई अड्डे पर शुक्रवार को हवाई यातायात नियंत्रण प्रणाली में तकनीकी गड़बड़ी के कारण सैकड़ों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस समस्या के चलते लगभग 300 उड़ानें प्रभावित हुईं और कई उड़ानों में देरी हुई। इंडिगो, एयर इंडिया, स्पाइसजेट और अकासा एयर जैसे प्रमुख एयरलाइनों ने अपने यात्रियों को इस समस्या की जानकारी दी और स्थिति से अवगत कराया।

Delhi Airport : देश के सबसे व्यस्त हवाई अड्डे, इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे, जहाँ प्रतिदिन 1500 से अधिक उड़ानों का संचालन होता है, पर यह गड़बड़ी ‘स्वचालित मैसेज स्विचिंग सिस्टम’ (एएमएसएस) में आई तकनीकी समस्या के कारण हुई। इस प्रणाली का काम हवाई यातायात नियंत्रण से जुड़े डेटा के आदान-प्रदान को सुचारू रूप से संचालित करना है। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) ने बताया कि उनकी तकनीकी टीम समस्या को जल्द से जल्द ठीक करने के लिए निरंतर काम कर रही है। हालाँकि, इस दौरान यात्रियों को अपनी उड़ानों में देरी का सामना करना पड़ा, जिससे हवाई अड्डे पर असुविधा का माहौल बना रहा।

और पढ़ें

Amritsar to Bangkok Direct Flight