Delhi Airport News : फ्लाइट टेकऑफ से पहले हंगामा, कॉकपिट में जबरन घुसने की कोशिश

Delhi Airport

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली (ट्रैवेल पोस्ट) Delhi Airport News : दिल्ली एयरपोर्ट पर एक बड़ी सुरक्षा चूक उस समय सामने आई जब स्पाइसजेट की एक फ्लाइट उड़ान भरने की तैयारी में थी। टैक्सीइंग के दौरान दो यात्रियों ने अचानक कॉकपिट में घुसने की कोशिश की, जिससे हड़कंप मच गया। पायलट और क्रू की सतर्कता से स्थिति को तुरंत काबू में लिया गया और दोनों यात्रियों को विमान से उतार दिया गया। यह घटना 14 जुलाई 2025 को हुई और एयरलाइन ने इसे गंभीर सुरक्षा उल्लंघन मानते हुए संबंधित अधिकारियों को सूचित किया।

Delhi Airport News : जबरदस्ती कॉकपिट में गुसने का प्रयास किया

बयान में यह भी कहा गया कि, इन दोनों ने जबरदस्ती कॉकपिट में जाने का प्रयास किया। इन दोनों लोगों ने अपनी सीटों पर जाने से मना कर दिया, जिसके बाद बाकी सभी यात्रियों और क्रू की सुरक्षा के मद्देमजर कैप्टन ने विमान को बे में लाने का निर्णय किया, और उन दोनों यात्रियों को उतार दिया गया।

एक और दूसरी घटना में पुणे से दिल्ली जाने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट SG-914 को उड़ान भरने से ठीक पहले तकनीकी खराबी के कारण रद्द करना पड़ा। विमान पहले ही रनवे पर पहुंच चुका था, लेकिन सुरक्षा कारणों से उड़ान को रोक दिया गया।

Delhi Airport News : कुछ यात्रियों ने आरोप लगाया कि फ्लाइट लगभग 9 घंटे की देरी से रवाना हुई, जिससे उन्हें काफी असुविधा का सामना करना पड़ा। यात्रियों का कहना है कि एयरलाइन की ओर से स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई और उन्हें कई घंटों तक एयरपोर्ट पर इंतजार करना पड़ा।