Delhi airport News : 9 राज्यों के 32 एयरपोर्ट्स 15 मई तक बंद, दिल्ली एयरपोर्ट ने नई एडवाइजरी की जारी

Delhi airport News

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

32 airports in 9 states closed till May 15, Delhi airport issued new advisory

नई दिल्ली (ट्रैवल पोस्ट) Delhi airport News : भारत-पाकिस्तान तनाव के बाद 9 राज्यों के 32 एयरपोर्ट्स को 15 मई तक बंद किया गया है। ये एयरपोर्ट्स जिन राज्यों में हैं उनमें- जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश शामिल हैं।

उत्तराखंड सरकार ने चार धाम यात्रा के लिए हेलिकॉप्टर सर्विस अगले आदेश तक रोक दी गई है। सुरक्षा मानकों के चलते यह निर्णय लिया गया है। केवल यात्रा रूट पर फंसे तीर्थयात्रियों को निकालने के लिए सर्विस उपलब्ध रहेगी।

दिल्ली एयरपोर्ट ने आज शनिवार को नई एडवाइजरी जारी की है। इसमें कहा- अब एयरपोर्ट के सभी ऑपरेशन सामान्य हैं। हालांकि सुरक्षा कारणों से कुछ फ्लाइट्स का Aशेड्यूल बदल सकता है।

साथ ही यात्रियों से अपील की कि घर से निकलने से पहले फ्लाइट का स्टेट्स चेक करें। समय से पहले एयरपोर्ट पहुंचे। बता दें कि 8-9 मई को दिल्ली एयरपोर्ट से 138 घरेलू और इंटरनेशनल फ्लाइट्स कैंसिल हुई थीं।