नई दिल्ली (ट्रेवल पोस्ट) Delhi-Darbhanga Flight : दिल्ली से दरभंगा यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। गुरुवार से इंडिगो एयरलाइंस ने दिल्ली से दरभंगा के बीच अपनी डेली फ्लाइट सेवा शुरू कर दी है। इस सेवा का शुभारंभ राज्यसभा सांसद संजय झा ने दिल्ली एयरपोर्ट पर आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने पहले यात्री को बोर्डिंग पास भी सौंपा। अब हर दिन इंडिगो की फ्लाइट दरभंगा और दिल्ली के बीच उड़ान भरेगी।
लंबे इंतजार के बाद सेवा शुरू
यात्रियों को इस फ्लाइट सेवा का काफी दिनों से इंतजार था। दरभंगा से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाली यह सेवा यात्रियों के लिए एक बड़ी राहत लेकर आई है।
Delhi-Darbhanga Flight : कार्यक्रम में शामिल हुए अधिकारी
दिल्ली एयरपोर्ट पर आयोजित इस कार्यक्रम में इंडिगो के स्पेशल डायरेक्टर आर.के. सिंह समेत कई वरिष्ठ अधिकारी और फ्लाइट क्रू मेंबर्स मौजूद रहे।
फ्लाइट शेड्यूल की जानकारी
बिहार के दरभंगा एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए इंडिगो ने स्लॉट हासिल कर लिया है। अब यह फ्लाइट हर दिन दरभंगा और दिल्ली के बीच संचालित होगी। यात्रियों के लिए यह सेवा दोनों शहरों के बीच बेहतर कनेक्टिविटी सुनिश्चित करेगी।
यह नई उड़ान सेवा न केवल यात्रियों की यात्रा को सरल बनाएगी, बल्कि दोनों शहरों के बीच व्यापार और सांस्कृतिक संबंधों को भी बढ़ावा देगी।












