Direct flights to Hindon Airport : गाजियाबाद वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी! हिंडन एयरपोर्ट से अब 8 शहरों के लिए सीधी उड़ानें ✈️

Direct flights to Hindon Airport

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गाजियाबाद (ट्रैवल पोस्ट) : Direct flights to Hindon Airport : अब पूर्वी दिल्ली, गाजियाबाद और पश्चिमी यूपी के निवासियों को फ्लाइट पकड़ने के लिए इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का सफर नहीं करना पड़ेगा। इंडिगो एयरलाइंस ने हिंडन एयरपोर्ट से 8 प्रमुख शहरों के लिए नई उड़ान सेवाएं शुरू करने का ऐलान किया है।

मुख्य बिंदु:

  • 20 जुलाई 2025 से शुरू होंगी उड़ानें

  • 8 नए रूट्स: अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, इंदौर, कोलकाता, मुंबई, पटना और वाराणसी

  • किफायती किराया: अहमदाबाद के लिए शुरुआती कीमत सिर्फ ₹1,347

  • अन्य रूट्स: बेंगलुरु और चेन्नई के लिए ₹5,000 के आसपास

  • वीकडे बुकिंग: सप्ताह के दिनों में बुक करने पर अतिरिक्त बचत

Direct flights to Hindon Airport : आगामी नए रूट्स:

  • 16 सितंबर से दिल्ली-त्रिची (तमिलनाडु)

  • 20 सितंबर से दिल्ली-जोरहाट (असम)

यात्री सुविधाएं:

  • दिल्ली एयरपोर्ट की भीड़भाड़ से मुक्ति

  • कम यातायात, आसान पहुंच

  • समय की बचत

  • हिंडन एयरपोर्ट इंडिगो का 93वां घरेलू स्टेशन