After all, how long does it take for an E-Visa to be issued after the payment is made? Know how to get an E-Visa
नई दिल्ली (ट्रैवल पोस्ट) E-visa to be issued News – वीजा को लेकर कई देशों में अलग-अलग सुविधाएं हैं। कुछ देशों के लिए ऑन अराइवल वीजा मिलता है। कुछ देश ई वीजा का विकल्प भी देते हैं। वहीं बाकी देश दूतावास के जरिए ही वीजा आवेदन स्वीकार करते हैं। अब यूक्रेन ने 45 देशों के नागरिकों के लिए इलेक्ट्रॉनिक वीजा फिर से शुरू किया गया है। यूक्रेन फिर से अपने देश की इकोनॉमी को बूस्ट करने की कोशिश में है।
वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की के आदेश के बाद देश के विदेश मंत्रालय ने एक नोटिस जारी किया है। जिसके मुताबित भूटान, भारत, मालदीव और नेपाल समेत कम से कम 45 देशों के नागरिकों को ई वीजा की सुविधा मिल सकेगी। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर पेमेंट कटने के बाद कितनी देर में ई वीजा जारी होता है। बता दें कि अगर आप नॉर्मल वीजा के लिए आवेदन करते हैं। आपको मात्र 3 दिन में वीजा मिल सकता है। लेकिन अगर आप इमरजेंसी में करते हैं, तो 1 दिन में ही यह वीजा मिल सकता है।
