Europe Trip : भारतीयों के लिए खुशखबरी, अब सिर्फ तीन स्टेप्स में पाएं जॉर्जिया का वीजा

Europe Trip

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पेरिस (ट्रैवल पोस्ट) Europe Trip : यूरोप घूमने का सपना तो कई लोगों का होता है, लेकिन शेंगेन वीजा की लंबी और जटिल प्रक्रिया अक्सर उस सपने में ब्रेक लगा देती है। ऐसे में अगर आप बिना शेंगेन वीजा के यूरोप जैसी खूबसूरती का अनुभव लेना चाहते हैं, तो जॉर्जिया आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है।

जॉर्जिया ने भारतीय टूरिस्टों के लिए एक बड़ी सुविधा शुरू की है। अब ये देश भारतीय पासपोर्ट रखने वालों को आसान एंट्री की सुविधा दे रहा है। अब अगर किसी भारतीय के पास अमेरिका, यूके, शेंगेन देश या जापान का वैध वीजा या रेजिडेंस परमिट है तो वह बिना अलग से वीजा लिए जॉर्जिया घूम सकता है। इस नई व्यवस्था से भारतीय पर्यटकों को वीजा की झंझट से राहत मिलेगी और जॉर्जिया को भारत से और ज्यादा सैलानी आकर्षित करने में मदद मिलेगी।

Europe Trip

Europe Trip : क्या-क्या चाहिए डाक्युमेंट्स

भारतीय टूरिस्ट अब जॉर्जिया का वीजा तीन आसान स्टेप्स में पा सकते हैं- सरकारी ई-वीजा पोर्टल पर जाएं, एप्लिकेशन भरें, शुल्क जमा करें और वीजा प्राप्त करें। त्बिलिसी के अधिकारियों के मुताबिक, वीजा से जुड़ी किसी भी जानकारी और एप्लिकेशन के लिए सिर्फ सरकारी वेबसाइट या आधिकारिक प्लेटफॉर्म का ही इस्तेमाल करें।

और पढ़ें

Amritsar to Bangkok Direct Flight