नई दिल्ली (ट्रेवल पोस्ट) Flight Hacks For Females : यात्रा करने के कई माध्यम होते हैं, लेकिन जब किसी शहर या किसी देश में जल्दी से पहुंचना होता है, तो कई महिलाएं हवाई यात्रा करना भी पसंद करती हैं। हवाई यात्रा में पैसे तो अधिक लगते हैं, लेकिन यात्री समय से पहले पहुंच जाता है। हवाई यात्रा का एक और फायदा यह है कि आकाश से धरती का नजारा बेहद कमाल का दिखाई देता है। अगर आप भी हवाई यात्रा करना पसंद करती हैं, तो हम आपको कुछ ऐसे टिप्स एंड हैक्स बताने जा रहे हैं, जिन्हें फॉलो करके आप हवाई यात्रा को और भी अधिक मजेदार बना सकती हैं।
सीट सेलेक्ट करने का मौका
हवाई यात्रा के दौरान कई महिलाओं को लगता है कि मन पसंदीदा सीट सेलेक्ट करने का ऑप्शन नहीं होता है, लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कुछ दिन पहले ही एक एयरलाइंस यह सुविधा महिलाओं के लिए लेकर आया है। हाल में ही इंडिगो ने महिलाओं को मन पसंद सीट सेलेक्ट करने की सुविधा का ऐलान किया है। ऐसे में अब महिलाएं इंडिगो फ्लाइट में अपनी पसंद की सीट बुक कर सकती हैं। आप चाहें तो खिड़की वाली सीट भी बुक कर सकती हैं। हालांकि, इसके लिए यात्री को पहले सीट बुक करनी होगी। इसके अलावा, आप इंडिगो टिकट काउंटर पर अपनी पसंद की सीट बुक करने के बारे में बोल सकती हैं।
क्या सीनियर सिटीजन महिला को छूट मिलती है?
यह सभी लोग जानते हैं कि हवाई यात्रा में पैसे कुछ अधिक लगते हैं। इसलिए कई लोग ट्रेन या बस से यात्रा करना पसंद करते हैं। ट्रेन से यात्रा करने पर सीनियर सिटीजन महिला या पुरुष को तो छूट मिलती है, पर क्या आप जानते हैं कि हवाई यात्रा में भी सीनियर सिटीजन महिलाओं को छूट मिलती हैं। एक खबर में मुताबिक एयर इंडिया 60 साल व उससे अधिक उम्र के पुरुष और महिला यात्रियों को बेसिक किराए पर 25% की छूट देती है। ऐसे में हवाई यात्रा के दौरान आप इस सुविधा का लाभ उठाकर बहुत कम पैसे में हवाई यात्रा का मजेदार लुत्फ उठा सकती हैं।
Flight Hacks For Females : महिला दिवस पर मिलती है छूट
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस एक ऐसा दिन होता है, जब विदेशों के साथ-साथ भारत में भी महिलाओं के आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक उपलब्धियों एवं कठिनाइयों को दर्शाने और उपलब्धियों के लिए पहचाना जाता है। महिला दिवस के खास मौके पर महिलाओं के लिए कई चीजों में छूट भी दी जाती है। भारत में कई कंपनियां महिला दिवस पर महिलाओं को टिकट में छूट देती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस गोएयर इस सुविधा का लाभ देते रहता है। इसके अलावा भी कई कंपनियां महिला दिवस टिकट में छूट देती हैं।
दिव्यांग महिला यात्रियों के लिए विशेष सुविधा
भारत में दिव्यांगजनों की यात्रा को सुविधाजनक बनाने के लिए कई एयरलाइंस विशेष प्रकार की सुविधा प्रदान करता है। अगर कोई दिव्यांग महिला हवाई सफर के लिए एयरपोर्ट पर पहुंचती है, तो एयरपोर्ट की तरफ से व्हीलचेयर की सुविधा मिलती है। दिव्यांग पैसेंजर को फ्लाइट में बैठने और फ्लाइट से उतारकर टैक्सी तक छोड़ने की सुविधा भी एयरलाइंस देती है। इसके लिए एयरलाइंस किसी भी तरीके का चार्ज नहीं ले सकता है। हालांकि, इस सभी सुविधाओं का लाभ तभी मिल सकता है, जब दिव्यांग महिला यात्री टिकट बुक करते समय देती है।
